भारत
Ratlam Accident: रतलाम जिले में बुधवार यानी 28 मई को 8 लेन पर बिहार पुलिस की एसोजी (स्पेशल आपरेशन ग्रुप) की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में दो पुलिसकर्मियों की जान चली गई है.
Ratlam Accident: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां पर बुधवार यानी 28 मई को 8 लेन पर बिहार पुलिस की एसोजी (स्पेशल आपरेशन ग्रुप) की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. खबर है कि हादसें में एक सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल की मौत हो गई है. मरने वाले के पहचान सब इंस्पेक्टर मुकुंद मुरारी और कांस्टेबल विकास कुमार के रूप में हुई है. वहीं 4 पुलिसकर्मी घायल हुए है जिन्हें इलाज के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
औधोगिक इलाके में हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक ये हादसा औधोगिक इलाके में हुआ है. फिलहार पुलिस मामले की जांच कर रही है. सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार कई अधिकारियों को साथ मौके पर पहुंचे हैं. अब खबर हैं घायलों की हालात को देखते हुए उन्हें इंदौर के लिए रेफर किया जा रहा है. यह सभी जवान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवान हैं, जो कि एक कार्रवाई के लिए गया से गुजरात के सूरत जा रहे थे.
बिहार के रहने वाले ते सभी जवान
शुरूआती जानकारी से पता चला है कि सभी जवान बिहार के रहने वाले थे. और किसी अपराधी को पकड़ने के लिए गुजरात थे. इस हादसे में इंस्पेक्टर संतोष कुमार, कांस्टेबल जीवधारी कुमार, मिथिलेश पासवान और रंजन कुमार घायल हुए हैं. वहीं एसपी अमित कुमार ने घायल जवानों से मिलकर उनसे बात-चीत की और उनका हाल जाना और जल्द से जल्द घटना के जांच करने के निर्दश दिए.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.