भारत
Simone Tata Aasses Away: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा की सौतेली मां और नोएल टाटा की माता सिमोन टाटा का शुक्रवार 5 नवंबर 2025 को निधन हो गया है. उन्होंने 95 साल की उम्र में आखिरी सांस ली.
Simone Tata Aasses Away: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा की सौतेली मां और नोएल टाटा की माता सिमोन टाटा कि हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बीते दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन अब खबर है कि आज शुक्रवार 5 दिसंबर को उनका निधन हो गया है. सिमोन टाटा ने 95 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. इससे पहले उनका इलाज दुबई के एक हॉस्पिटल मं चल रहा था. 95 वर्षीय सिमोन टाटा पार्किंसंस रोग से जूझ रही थी. बता दे कि यही बीमारी उनके सौतेले बेटे ओर टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा को भी थी.
कौन थी सिमोन टाटा
सिमोन मूलरूप मूल रूप से स्विट्जरलैंड के जिनेवा की रहने वाली हैं. वे 1953 की गर्मियों में पहली बार भारत आई थी. उस समय वह 23 साल की थी. अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने नवल टाटा से मुलाकात की थी. नवल टाटा उनसे 26 साल बड़े थे और अपनी पहली पत्नी को तलाक दे चुके थे. दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और 1955 में दोनों ने शादी कर ली. शादी के बाद सिमोन ने मुबंई में अपना स्थाई घर बनाने का फैसला किया था.
भारत में लेक्मे कॉस्मेटिक ब्रांड की नींव रखी
सिमोन टाटा को भारत में लेक्मे कॉस्मेटिक ब्रांड की नींव रखी थी. उन्हें लेक्मे कॉस्मेटिक ब्रांड को घर-घर में लोकप्रिय बनाने के लिए जाना जाता है. पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने टाटा ग्रुप से मेकअप ब्रांड शुरू करने का आग्रह किया था. उस समय भारतीय महिलाएं पश्चिमी मेकअप ब्रांड्स पर पैसा खर्च कर रही थीं. इसके बाद 1952 में टाटा ग्रुप ने लेक्मे की स्थापना की थी. इसके बाद 1996 में, टाटा ग्रुप ने लेक्मे को हिंदुस्तान यूनिलीवर को बेच दिया. सिमोन ने बिक्री से मिले पैसे का इस्तेमाल वेस्टसाइड बनाने के लिए किया. वेस्टसाइड एक लोकप्रिय डिपार्टमेंट स्टोर है.
रतन टाटा के अंतिम संस्कार में आई थी नजर
बता दें कि सिमोन ने चार दशकों से अधिक समय तक टाटा ग्रुप के कंज्यूमर-फेसिंग बिजनस का प्रबंधन किया. इनमें लेक्में और ट्रेंट शामिल थे और 2006 में उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया था. रिटायरमेंट के बाद सिमोन सार्वजनिक रूप से कम ही दिखाई देती थी. अक्टूबर 2019 में उन्हें दक्षिण मुंबई में वेस्टसाइड के स्टोर के उद्घाटन पर व्हीलचेयर पर देखा गया था. 2024 में वह रतन टाटा के अंतिम संस्कार में भी मौजूद थीं.
खबर अपडेट की जा रही है--