Advertisement

देशभर में तेजी से पैर पसार रहा है कोरोना वायरस, गुजरात में 183, महाराष्ट्र में 86 नए केस

देशभर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. हर दिन कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.

Latest News
देशभर में तेजी से पैर पसार रहा है कोरोना वायरस, गुजरात में 183, महाराष्ट्र में 86 नए केस

 COVID-19 के नए केस दिल्ली में मिले

Add DNA as a Preferred Source

देशभर में एक बार फिर कोरोना की लहर फैलने लगी है. कोरोना के मामले तेजी पकड़ते नजर आ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में नए मरीज सामने आए हैं. जानकारी के अनुसार, देशभर में एक्टिव मामलों की संख्या 6000 के पास पहुंच गई है.  हरियाणा में इस समय कुल 102 एक्टिव कोरोना केस हैं. एक दिन पहले तक यह आंकड़ा 87 था. इसके साथ ही चार लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है, जिनमें से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु के लोग शामिल हैं.

गुजरात में कुल 822 एक्टिव केस 

गुजरात में कोरोना के 183 नए केस कोविड के मामले सामने आए हैं. इसके बाद से राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 822 हो गई है. इनमें से 793 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि 29 लोगों का इलाज अस्पतालों में जारी है. हालांकि, इसी बीच राहत की बात ये है कि 78 लोग ठीक भी हो गए हैं. वहीं, महाराष्ट्र में आज कोविड के 86 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टी की गई है. राज्य में इस समय कुल 595 एक्टिव केस हैं. वहीं, राहत की बात ये है कि 749 मरीज ठीक हो चुके हैं. 

ये भी पढ़ें-प्यार-धोखा और मर्डर! पत्नी का कटा सिर लेकर स्कूटर पर निकला पति, पुलिस स्टेशन पहुंचर सुनाई रूह कंपा देने वाली कहानी   

केरल में भी तेजी से बढ़ रहे मामले 

केरल में भी कोविड के मामले तेजी पकड़ चुके हैं. यहां एक ही दिन में 127 नए कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए. इसके बाद गुजरात में 102, पश्चिम बंगाल में 26 और दिल्ली में 73 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने अस्पतालों की तैयारियों की जांच के लिए मॉक ड्रिल आयोजित किया. इसी के साथ लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement