Advertisement

'भगवान राम से भी ज्यादा पैदल चलेंगे राहुल गांधी, ऐतिहासिक होगी यात्रा'

गहलोत सरकार में मंत्री परसादी लाल मीणा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तुलना भगवान श्रीराम की अयोध्या से श्रीलंका की यात्रा से कर दी है.

'भगवान राम से भी ज्यादा पैदल चलेंगे राहुल गांधी, ऐतिहासिक होगी यात्रा'

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक से आंध्र प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है. इस यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता कई तरह के दावे कर रहे हैं. अब राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में मंत्री परसादी लाल मीणा ने राहुल गांधी की इस यात्रा की तुलना भगवान श्रीराम की अयोध्या से श्रीलंका तक की यात्रा से कर दी है. सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए परसादी लाल मीणा ने कहा कि राहुल गांधी जी की पदयात्रा ऐतिहासिक होगी...भगवान राम जी अयोध्या से श्रीलंका पैदल गए थे लेकिन राहुल गांधी जी उससे भी ज्यादा पैदल जाएंगे..वो कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल जाएंगे. कोई न इतना पैदल गया और न ही कोई जाएगा. यह राहुल गांधी की ऐतिहासिक यात्रा होगी.

21 अक्टूबर तक आंध्र में भारत जोड़ो यात्रा
कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज आंध्र प्रदेश में प्रवेश कर गई. राहुल गांधी आज सुबह पड़ोसी कर्नाटक से अलुरु निर्वाचन क्षेत्र के हलहरवी पहुंचे. राहुल ने चतरागुडी में हनुमान मंदिर से अपना पैदल मार्च जारी रखा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष साके शैलजानाथ और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने आंध्र प्रदेश में प्रवेश करते ही राहुल का स्वागत किया.

पढ़ें- राहुल गांधी को कांग्रेसी नेता की नसीहत, कहा- भारत जोड़ो यात्रा छोड़ो, हिमाचल-गुजरात जाओ

राहुल मंगलवार को अपनी यात्रा के तहत अलुरु, हट्टी बेलागल और मुनिकुर्ती से होकर गुजरेंगे. वह अदोनी के छगी गांव में रात्रि विश्राम करेंगे. सात सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने वाले कांग्रेस नेता 14 अक्टूबर को कर्नाटक की सीमा से लगे अनंतपुरमू जिले के गांवों से गुजरे. यह यात्रा 21 अक्टूबर तक आंध्रप्रदेश में जारी रहेगी, तब वह तेलंगाना के रास्ते कर्नाटक में फिर से प्रवेश करेंगे.

पढ़ें- दिग्विजय सिंह ने क्यों कहा, भारत जोड़ो यात्रा के बाद बदल जाएगा राहुल गांधी का अवतार, कांग्रेस का होगा कायाकल्प?

इनपुट- ANI/भाषा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement