Advertisement

इस तारीख को होगा अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन, हजारों मेहमान होंगे शमिल

Ram Mandir News Hindi: उत्तर प्रदेश सरकार इस खास दिन के लिए तैयारी करने में लगी हुई है. मेहमानों को बुलाने के लिए निमंत्रण पत्र भेजे जाने लगे हैं.

इस तारीख को होगा अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन, हजारों मेहमान होंगे शमिल
ram mandir
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में अगले साल रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. जिसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं. अब राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख भी सामने आ गई है. इसके साथ ही अयोध्या में विकास भी गति पकड़ रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा आधारशिला रखी जाने के 3 साल बाद मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा, जोकि 22 जनवरी 2024 को होगा. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक शामिल होंगे. इसके साथ ही कई मेहमानों को बुलाने की तैयारी की जा रही है और निमंत्रण पत्र भी बांटे जा रहे हैं. 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राम मंदिर उद्घाटन समारोह में पुजारियों और कई राजनेताओं सहित करीब 6000 लोगों को निमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई बड़े नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि राम मंदिर के भव्य उद्घाटन समारोह से पहले उत्तर प्रदेश सरकार जनवरी 2024 में राज्य के प्रमुख मंदिरों में अखंड रामायण और हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित की करेगी. 

ये भी पढ़ें: Excise Policy Case: आबकारी नीति में बुरे फंसे संजय सिंह, ED ने दाखिल की चार्जशीट, लगाए ये आरोप
 

22 जनवरी तक होंगे पाठ

14 से 22 जनवरी तक अखंड रामायण पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया जाएगा. राम मंदिर के भव्य समारोह की योजना बनाई जा रही है. इसके साथ ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और राज्य सरकार द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है. श्री राम की मूर्ति 22 जनवरी को राम मंदिर के अंदर स्थापित की जाएगी. 

5 अगस्त 2020 को शुरू हुआ था निर्माण कार्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंदिर की आधारशिला 5 अगस्त 2020 को रखी गई थी, इसके बाद से ही राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो गया. राम मंदिर की वास्तुकला 1988 में अहमदाबाद के सोमपुरा परिवार द्वारा तैयार किए गए डिजाइन पर आधारित है, जिसमें 2020 में कुछ बदलाव किए गए. आपको बता दें कि थाईलैंड राम मंदिर के उद्घाटन से पहले राम जन्मभूमि पर मिट्टी भेज रहा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

देश और दुनिया की ख़बर, ख़बर के पीछे का सच, सभी जानकारी लीजिए अपने वॉट्सऐप पर-  DNA को फॉलो कीजिए

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement