भारत
Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूजा पाठ जारी है और अब मूर्ति को भी गर्भगृह में स्थापित कर दिया गया है.
डीएनए हिंदी: अयोध्या के निर्माणाधीन राम मंदिर में भगवान राम की नई मूर्ति गर्भ गृह में स्थापित कर दी गई है. बुधवार दिनभर चले पूजापाठ के बाद मूर्ति को ठीक उसी जगह रख दिया गया है जहां उसे रखा जाना है. फिलहाल रामलला की मूर्ति पर कपड़ा बंधा हुआ है और प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही इसे खोला जाएगा. गुरुवार यानी आज भी पूजन संस्कार जारी रहेगा जो कि 16 जनवरी से शुरु हुआ है. राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को दोपहर में होनी है, उसके बाद मंदिर को आम जनता के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा. इसके बाद भी मंदिर का निर्माण कार्य जारी रहेगा जो कि दिसंबर 2024 तक चलता रहेगा.
नई मूर्ति काले रंग के पत्थरों से बनाई गई है जिसे चर्चित मूर्तिकार अरुण योगीराज ने तैयार किया है. राम मंदिर की पुरानी मूर्ति और एक अचल प्रतिमा भी गर्भगृह में रखी जाएगी. अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं. श्रीरामजन्मभूमि पथ का काम लगभग पूरा हो चुका है, रेलवे स्टेशन के नए सेक्शन को अंतिम रूप दिया जा रहा है और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ानें जारी हैं.
यह भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir के गर्भगृह में विराजे रामलला, सामने आई पहली तस्वीर
यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट:-
#WATCH | Uttar Pradesh: 'Sandhya Aarti' being performed at Saryu Ghat in Ayodha. pic.twitter.com/ibYN12CIwO
— ANI (@ANI) January 19, 2024
#WATCH | Uttar Pradesh: Ayodhya's Ram Temple illuminated ahead of the Ram Temple pranpratishtha ceremony. pic.twitter.com/ACzHMdRzd1
— ANI (@ANI) January 19, 2024
अयोध्या की धर्मनगरी पूरी तरह से सज चुकी है. मंदिर में खूबसूरत लाइटिंग की गई है. मंदिर हल्के-पीले बल्बों से सुसज्जित है. रामलला के मंदिर को देखते ही बन रहा है.
रामलला की मूर्ति की आंखों से पट्टी हट गई है. तस्वीर में उनका अलौकिक रूप दिख रहा है.
प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सीएम योगी ने किया दौरा अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर और सरयू घाट का दौरा किया है. उन्होंने कई जीवन रक्षक जैकेट बांटे हैं.
#WATCH उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में सरयू घाट का दौरा किया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। pic.twitter.com/e6VpriOdhZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2024
#WATCH उत्तर प्रदेश: अयोध्या में राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है। pic.twitter.com/iKTHsCtxnz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2024
#WATCH अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि में 'प्राण प्रतिष्ठा' से पहले राम मंदिर में तैयारियां जोरों पर है। pic.twitter.com/EZRQA2UfnK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2024
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.