Advertisement

Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए मेगा प्लान तैयार, अमित शाह ने बीजेपी मीटिंग में बताई रणनीति 

Amit Shah Plan For Ram Mandir: अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को भव्य बनाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. दिल्ली में बीजेपी बैठक में इस पर चर्चा की गई और अमित शाह ने रणनीति भी बताई. 

Latest News
Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए मेगा प्लान तैयार, अमित शाह ने बीजेपी मीटिंग में बताई रणनीति 

Amit Shah Mega Plan For Ram Mandir Pran Partistha

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को दिल्ली में बीजेपी पदाधिकारियों के साथ दो दिवसीय बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की है. पार्टी नेताओं से 2024 लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत के लिए अभी से काम करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा, शाह ने पार्टी नेताओं से अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर के उद्घाटन को बड़े पैमाने पर सफल बनाने के लिए भी कहा है. राम मंदिर का निर्माण बीजेपी के लिए अहम मुद्दा रहा है और लोकसभा चुनाव में पार्टी इसे बड़ी सफलता के तौर पर पेश करने की तैयारी कर रही है. आरएसएस और मंदिर ट्रस्ट की ओर से भी आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां चल रही हैं. 

बीजेपी सूत्रों का कहना है कि अमित शाह ने निर्देश दिया है कि गांव-गांव स्तर तक राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य बनाने की कोशिश करनी है. अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर देशभर में प्रार्थनाओं और अन्य धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसमें मंदिरों और घरों में दीप जलाने से लेकर हवन और यज्ञ शामिल है. इसके अलावा, गांवों में एलईडी के जरिए राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति ने मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखा पत्र, अपने घर लंच पर बुलाया 

350 सीटों पर जीत का दिया है लक्ष्य 
ग़हमंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि पार्टी को सिर्फ बहुमत लाने पर ध्यान नहीं देना है बल्कि 350 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चलना है. बीजेपी पिछले दोनों चुनावों से भी ज्यादा बड़ी जीत के साथ वापसी करना चाहती है. बीजेपी नेताओं ने मीडिया चैनल से बातचीत में नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि पार्टी को 350 सीटों पर जीत का लक्ष्य मिला है. बीजेपी इतनी प्रचंड जीत के साथ वापसी करना चाहती है कि विपक्षी दलों के हौसले पूरी तरह से पस्त हो जाएं. 

राम मंदिर की स्थापना को भव्य और ऐतिहासिक बनाने पर जोर 
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अब एक महीने का भी समय नहीं बचा है. पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक इस आयोजन को भव्य बनाने का निर्देश दिया गया है. इसके लिए प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन कई तरह के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन बीजेपी कार्यकर्ता अपने स्तर पर गांव, मोहल्ले और शहरों में करेंगे. घरों को सजाने और मंगलगीत गाने के लिए आम लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा. मंदिरों में रामायण का पाठ होगा और धार्मिक स्थलों में विशेष प्रार्थना आयोजित की जाएगी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में हवा बनी दमघोंटू, आज लागू हो सकता है GRAP-4   

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement