Advertisement

कट्टर हिंदू, जनेऊ पहनते हो, शराब-नॉनवेज के शौकीन तो नहीं... राम मंदिर CEO पद के उम्मीदवारों से क्या-क्या सवाल पूछे जा रहे?

राम मंदिर के सीईओ पद के लिए 5,200 उम्मीदवारों में से 18 को शॉर्टलिस्ट किया गया है. सूत्रों के अनुसार शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों में पूर्व आईएएस, पूर्व आईपीएस और चार पूर्व सैन्य अधिकारी शामिल हैं.

Latest News
कट्टर हिंदू, जनेऊ पहनते हो, शराब-नॉनवेज के शौकीन तो नहीं... राम मंदिर CEO पद के उम्मीदवारों से क्या-क्या सवाल पूछे जा रहे?

राम मंदिर के सीईओ पद के लिए 18 उम्मीदवार शॉर्ट लिस्ट (Image Source: ANI)

Add DNA as a Preferred Source
  • 11 अगस्त से राम मंदिर सीईओ के लिए शॉर्ट लिस्ट उम्मीदवारों के इंटरव्यू शुरू
  • पूर्व आईएएस-आईपीएस और पूर्व सैन्य अधिकारियों को किया गया शॉर्टलिस्ट
  • तीन अधिकारियों का पैनल ले रहा इंटरव्यू, 2 सितंबर हो जाएगी सीईओ की नियुक्ति
  • 18 में से तीन उम्मीदवारों की लिस्ट श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट को भेजी जाएगी

Ram Mandir CEO: अयोध्या राम मंदिर के सीईओ पद के लिए मंगलवार (11 अगस्त, 2026) से 18 शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के इंटरव्यू शुरू हो गए हैं. इंटरव्यू में धार्मिक आस्था और खाने-पीने से जुड़े सवाल पूछे जा रहे हैं. बुधवार को भी मंदिर परिसर के अंदर ग्रीन हाउस में शाम तीन बजे तक इंटरव्यू चलेंगे.

उम्मीदवारों से पूछे जा रहे क्या-क्या सवाल?

सूत्रों के अनुसार हर उम्मीदवार से 40-50 मिनट तक धार्मिक आस्था, खाने पीने में प्राथमिकता और धार्मिक क्षेत्र में काम, जिम्मेदारियों और भगवान राम के प्रति आस्था से जुड़े सवाल पूछे जा रहे हैं. और क्या-क्या सवाल पूछे गए, आइए जानते हैं-

  • आप कट्टर हिंदू हैं या सिर्फ सामान्य हिंदू हैं?
  • क्या आप जनेऊ पहनते हैं?
  • क्या आप शराब पीते या नॉन वेज खाते हैं?
  • क्या आप शिखा (चोटी) रखते हैं?
  • क्या आप 20 हजार से पांच लाख लोगों की भीड़ को नियंत्रित कर सकते हैं और कैसे?
  • आप धार्मिक परंपराओं के अनुसार पहनावा रखने में सहज हैं या नहीं?
  • उम्मीदवारों से उनकी लीडरशिप योग्यता, सामाजिक जुड़ाव, राम मंदिर के लिए उनका विजन और वर्क प्लान के बारे में भी पूछा जा रहा है.

राम मंदिर के सीईओ पद के लिए किन लोगों को किया गया शॉर्टलिस्ट?

राम मंदिर के सीईओ पद के लिए 5,200 उम्मीदवारों में से 18 को शॉर्टलिस्ट किया गया है. सूत्रों के अनुसार शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों में पूर्व आईएएस, पूर्व आईपीएस और चार पूर्व सैन्य अधिकारी शामिल हैं. इनमें दक्षिण भारत के एक मंदिर के पूर्व सीनियर अधिकारी भी शामिल हैं. अभी तीन मेंबर्स की टीम उम्मीदवारों का इंटरव्यू ले रही है, जिसमें तीन लोगों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

पैनल में कौन-कौन?

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शॉर्ट लिस्ट उम्मीदवारों के इंटरव्यू के लिए तीन सदस्यों का पैनल बनाया है, जिसमें सिक्किम हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी (रिटायर्ड) और सुरेश हवाड़े शामिल हैं. यह पैनल 18 उम्मीदवारों में से तीन को शॉर्ट लिस्ट करेगा और फिर ये नाम श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट को भेजे जाएंगे, जो फैसला लेंगे के तीन उम्मीदवारों में से कौन राम मंदिर का सीईओ बनेगा.

  • रिटायर्ड जज जस्टिस प्रमोद कोहली- पंजाब-हरियाणा, झारखंड और जम्मू एंड कश्मीर हाईकोर्ट के जज रहने के बाद जस्टिस प्रमोद कोहली सिक्किम हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस के पद से रिटायर हुए थे. वह केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.
  • रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी- 40 साल से ज्यादा का सैन्य सेवा का अनुभव और दो बार राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित भी हो चुके हैं. इसके अलावा पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अखिल भारतीय अध्यक्ष रह चुके हैं.
  • डॉ. सुरेश हावड़े- वह भाभा एटमिक रिसर्च सेंटर (BARC) में 27 साल तक वैज्ञानिक रह चुके हैं, शिर्डी साईं ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष और मंदिरों के पारदर्शी और प्रबंधन का भी अनुभव है.

क्यों राम मंदिर में हो रही सीईओ पद पर भर्ती?

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के आरोपों के बाद ट्रस्ट ने सीईओ नियुक्त करने का फैसला किया है ताकि मंदिर का संचालन आधुनिक संस्थागत ढांचे के अनुरूप हो सके. बड़े धार्मिक संस्थानों की तरह मॉडल विकसित करने की दिशा में यह बड़ा कदम है. मंदिर के चढ़ावे में चोरी मामले में आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि तीन अधिकारी पद से इस्तीफा दे चुके हैं. इनमें ट्रस्ट के पूर्व जनरल सेक्रेटरी चंपत राय भी शामिल हैं.

 

यह भी पढ़ें:- अयोध्या राममंदिर में 5300 अर्जियों में से छांटे गये 18 दिग्गज, जानिए कौन संभालेगा रामलला का खजाना?

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement