Advertisement

Rajya Sabha Nomination: राजस्थान से बीजेपी का डॉ. सुभाष चंद्रा को समर्थन, दाखिल किया नामांकन

डॉ. सुभाष चंद्रा ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. चुनाव में बीजेपी ने उन्हें अपना समर्थन दिया है.

Rajya Sabha Nomination: राजस्थान से बीजेपी का डॉ. सुभाष चंद्रा को समर्थन, दाखिल किया नामांकन

Subhash Chandra

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः राजस्थान की 4 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए बीजेपी (BJP) ने एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा ( Dr. Subhash Chandra) का समर्थन किया है. राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने इसका ऐलान कर दिया है. राज्यसभा चुनाव के लिए आज नामाकंन दाखिल करने की आखिरी तारीख है जिसके लिए सुभाष चंद्रा जयपुर पहुंच गए हैं. उन्होंने मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में श्रीगणेश का आशीर्वाद लिया. उन्होंने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है.  

माना जा रहा है कि सुभाष चंद्रा को चुनाव में बीटीपी और माकपा विधायकों का भी समर्थन मिल सकता है. बीजेपी (BJP) के विधायकों की संख्याबल के हिसाब से एक सीट पर जीत तय मानी जा रही थी. वहीं अब दो प्रत्याशी उतारने से दोनों ही दल की तरफ से अपने विधायकों की बाड़ेबंदी करना तय माना जा रहा है.  

ये भी पढ़ेंः हार्दिक पटेल ने कर लिया फैसला, 2 जून को भारतीय जनता पार्टी में होंगे शामिल

निर्दलीय विधायकों पर टिका पूरा खेल
राज्यसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने विधायकों के साथ सोमवार शाम बैठक की हालांकि काफी विधायक उसमें शामिल नहीं हुए. वहीं बीजेपी विधायकों की मंगलवार सुबह 10 बजे बैठक होगी जिसके बाद बीजेपी उम्मीदवार घनश्याम तिवाड़ी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. बताया जा रहा है कि वसुंधरा राजे, गुलाब चंद कटारिया, सतीश पूनिया और राजेंद्र राठौड़ समेत कई अन्य नेता तिवाड़ी के प्रस्तावक बन सकते हैं. वहीं बीजेपी के दूसरे प्रत्याशी कल नामांकन भर सकते हैं.

ये भी पढ़ेंः 'राज्यसभा बन गया है पार्किंग स्थल', कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन से Manish Tewari भी नाराज

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement