Advertisement

J-K Encounter: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एनकाउंटर, अंधेरे में छिपे आतंकी, खंगाला जा रहा चप्पा-चप्पा

Jammu and Kashmir Encounter: राजौरी जिले में सेना को कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलती थी. सुरक्षाबलों ने सर्च किया तो दहशतगर्द फायरिंग करते हुए जंगल में छिप गए.

Latest News
J-K Encounter: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एनकाउंटर, अंधेरे में छिपे आतंकी, खंगाला जा रहा चप्पा-चप्पा

Jammu Kashmir Encounter

Add DNA as a Preferred Source

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर शाम गोलीबारी हुई. इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. उन्होंने कहा कि इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं. जिनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों को थानामंडी के निचले इलाके के करयोटे गांव के पास कुछ आंतकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. इनपुट के आधार पर सुरक्षाबल की टीम पहुंची तो उन्हें देखकर आतंकियों ने फायरिंग कर दी. जवाब में सेना ने भी फायरिंग की. लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी भागने में कामयाब रहे.उन्होंने बताया कि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ.

उन्होंने बताया कि इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है और आतंकवादियों की तलाश के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद कठुआ जिले के बानी इलाके में गहन तलाश अभियान भी चलाया. अधिकारियों ने बताया कि अभियान शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया और संदिग्ध व्यक्तियों का कोई सुराग नहीं मिला.

एक सैनिक की हुई थी मौत 
इससे पहले जम्मू स्थित एक सैन्य शिविर में सोमवार को गोली लगने से एक सैनिक की मौत हो गई थी. रक्षा प्रवक्ता ने घटना में किसी भी आतंकी पहलू से इनकार किया. इससे पहले घटना के बाद अलर्ट जारी किया गया था और इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया था. अधिकारियों के अनुसार पंजाब निवासी नायक कुलदीप सिंह जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित सुंजवान सैन्य शिविर में संतरी की ड्यूटी कर रहे थे तभी उनके सिर में गोली लग गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई.

उन्होंने बताया, ‘‘भारतीय सेना की प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि सुबह जिस घटना में एक सैनिक की जान चली गई, वह आतंकवादी हमला नहीं है. घटना की जांच की जा रही है.’ प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि सैनिक ने आत्महत्या की. इससे पहले कहा गया था कि कथित तौर पर आतंकियों की गोलीबारी में जवान की मौत हुई.  (PTI-इनपुट)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement