Advertisement

'पड़ोसी को सही राह पर...', मोरक्को से राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को सख्त संदेश, ऑपरेशन सिंदूर पार्ट 2-3 पर भी बड़ा बयान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मोरक्को दौरे पर हैं. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के अगले चरण, PoK और पाकिस्तान को लेकर अहम बातें कहीं. रक्षा मंत्री ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर का दूसरा और तीसरा पार्ट अभी बाकी है.

Latest News
'पड़ोसी को सही राह पर...', मोरक्को से राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को सख्त संदेश, ऑपरेशन सिंदूर पार्ट 2-3 पर भी बड़ा बयान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Image/ANI)

Add DNA as a Preferred Source

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय मोरक्को दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने कासाब्लांका में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की और रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए द्विपक्षीय बैठकें भी कीं. वहां मौजूद लोगों से राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के अगले चरण, पाकिस्तान और PoK को लेकर कई अहम बयान दिए. उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है और आवश्यकता पड़ने पर सैन्य कार्रवाई की जाएगी. 

दरअसल, मोरक्को दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय समुदाय से मुलाकात में कई अहम बातें साझा कीं. उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद सभी आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की गई. रक्षा मंत्री ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर का दूसरा और तीसरा पार्ट अभी बाकी है और यह पाकिस्तान के आचरण पर निर्भर करेगा.  उन्होंने आगे कहा कि, 'अगर पड़ोसी देश आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होते हैं तो उन्हें जवाब देना हमारी जिम्मेदारी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पड़ोसी को सही रास्ते पर लाना भारत का फर्ज है और यह कोशिश जारी रहेगी.'

PoK को लेकर भी बड़ा बयान

भारतीय समुदाय से बातचीत में राजनाथ सिंह ने PoK को लेकर भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि PoK एक दिन अपने आप भारत में शामिल हो जाएगा. इसके लिए किसी आक्रमण की जरूरत नहीं है. आने वाले समय में PoK के लोग खुद ही कहेंगे कि “मैं भी भारत का हिस्सा हूं.” रक्षा मंत्री ने भारतीय समुदाय से कहा कि भारत के प्रति श्रद्धा और प्रेम हर भारतीय की पहचान है. चाहे दुनिया के किसी भी कोने में रहें, हमें अपनी जिम्मेदारियों को नहीं भूलना चाहिए. 


यह भी पढ़ें: फिलिस्तीन को मिली बड़ी कूटनीतिक जीत, ब्रिटेन-कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ने दी मान्यता


भारत और मोरक्को के बीच रक्षा सहयोग

इसके अलावा, राजनाथ सिंह ने साफ किया कि ऑपरेशन सिंदूर को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इसे दोबारा शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के रवैये और आतंकवाद के स्तर के आधार पर अगली कार्रवाई तय की जाएगी. राजनाथ सिंह की यह मोरक्को यात्रा भारत और मोरक्को के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए अहम मानी जा रही है. इस दौरान वे द्विपक्षीय वार्ता में भी हिस्सा लेंगे और रक्षा एवं सामरिक मुद्दों पर बातचीत करेंगे. 

इनपुट ANI

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement