Advertisement

ऑपरेशन सिंदूर में कितने प्लेन गिरे? संसद में राजनाथ सिंह ने दिया बड़ा बयान

Parliament Monsoon Session: राजनाथ सिंह ने संसद में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सवाल नहीं उठने चाहिए. उन्होंने कहा कि यह अभियान उचित लक्ष्य प्राप्त कर ही रोका गया और किसी दबाव में नहीं रुका.

Latest News
ऑपरेशन सिंदूर में कितने प्लेन गिरे? संसद में राजनाथ सिंह ने दिया बड़ा बयान

Rajnath Singh

Add DNA as a Preferred Source

Parliament Monsoon Session: लोकसभा में सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर विपक्ष के कई सवालों का जवाब दिया. उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान से संघर्ष के दौरान भारत के कितने विमान गिरे, यह पूछना ही गलत है.  सिंह ने कहा कि विपक्ष कभी ये सवाल नहीं करता कि भारत ने दुश्मन के कितने विमान गिराए, केवल अपनी सेना की क्षति पर सवाल खड़े करता है, जो राष्ट्रीय भावना के खिलाफ है. 

यह दावा पूरी तरह से बेबुनियाद

राजनाथ सिंह ने कहा कि विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर पर ‘उचित’ सवाल नहीं पूछ रहा है. उन्होंने साफ किया कि यह ऑपरेशन केवल राजनीतिक और सैन्य लक्ष्यों की पूर्ति के बाद ही रोका गया था. किसी बाहरी दबाव की वजह से ऑपरेशन रोका गया, यह दावा पूरी तरह से बेबुनियाद है. 

अंतिम परिणाम मायने रखता है

रक्षा मंत्री ने यह भी याद दिलाया कि 1962 और 1971 के युद्धों के समय विपक्ष ने कभी ये नहीं पूछा कि हमारे कितने टैंक या विमान बर्बाद हुए. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे परीक्षा में पेन या पेंसिल टूटने से फर्क नहीं पड़ता, वैसे ही युद्ध में छोटे नुकसान नहीं, बल्कि अंतिम परिणाम मायने रखता है.


यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा के बीच सेना के चलाया ऑपरेशन महादेव, श्रीनगर में 3 आतंकी ढेर 


 

भारत फिर से अभियान शुरू करेगा?

उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान की तरफ से डीजीएमओ स्तर पर संपर्क कर भारत से आग्रह किया गया था कि सैन्य कार्रवाई रोकी जाए. यह अनुरोध एक शर्त के साथ स्वीकार किया गया कि अगर भविष्य में पाकिस्तान ने कोई दुस्साहस किया, तो भारत फिर से अभियान शुरू करेगा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement