Advertisement

Delhi Metro: अचानक आधे घंटे के लिए राजीव चौक मेट्रो के दो गेट किए गए बंद, ये थी वजह

Delhi Metro News: सुरक्षा कारणों के चलते राजीव चौक मेट्रो के गेट नंबर 5 और गेट नंबर 6 को शाम साढ़े सात बजे बंद कर दिया गया.

Delhi Metro: अचानक आधे घंटे के लिए राजीव चौक मेट्रो के दो गेट किए गए बंद, ये थी वजह

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली मेट्रो ने गुरुवार शाम साढ़े सात बजे अपने सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के 5 और 6 नंबर गेट को बंद कर दिया. दिल्ली मेट्रो ने अपने इस फैसले के बीच सुरक्षा कारणों का हवाला दिया.

दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर बताया कि सुरक्षा कारणों से राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के 5 और 6 नंबर गेट को बंद कर दिया गया है. इन दो गेटों के अलावा बाकी सभी गेट्स ऑपरेशनल हैं.

हालांकि इसके आधे घंटे बाद शाम करीब आठ बजे दिल्ली मेट्रो की तरफ से बताया गया कि राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के सभी एंट्री और एग्जिट गेट्स खोल दिए गए हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement