भारत
राजस्थान के अलवर में ICU में भर्ती महिला के साथ नर्सिंग स्टाफ ने घिनौनी हरकत को अंजाम दिया. आरोप है कि नर्सिंग स्टाफ ने ICU में भर्ती महिला के साथ रेप किया.
राजस्थान के अलवर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां अलवर के सरकारी अस्पताल में एक महिला आईसीयू में भर्ती थी. इस दौरान अस्पताल में मौजूद नर्सिंग स्टाफ ने महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. आरोप है कि अस्पताल प्रशासन मामले को छिपाने में जुटा था, लेकिन महिला की शिकायत पर एडीएम ने पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है. ये मामला राजस्थान के अलवर के एमआईए थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मेडिकल कॉलेज का है.
जानकारी के अनुसार, महिला के ऑपरेशन के बाद रेप की घटना को अंजाम दिया गया. मिली जानकारी के मुताबिक, चार जून की रात को अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने महिला को नशे का इंजेक्शन लगाया और उसके बाद रेप की घटना को अंजाम दिया. सुबह जब पीड़िता को होश आया तो उसने परिजनों को इस बात की जानकारी दी. पीड़िता के पति ने आरोप लगाया है कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन पूरे मामले को दबाने में जुटा हुआ है. पुलिस सूत्रों ने शु्क्रवार को बताया कि ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती 32 साल की महिला से नर्सिंग स्टाफ ने चार जून की रात नशे की हालत में महिला के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया.
ये भी पढ़ें-विधवा बहू को है पति के घर में रहने का अधिकार, केरल हाई कोर्ट को क्यों कहनी पड़ी ये बात
पीड़िता के पति ने बताया कि चार जून को उसकी पत्नी को भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उसका ऑपरेशन हुआ और उसे आईसीयू में भेज दिया गया. आईसीयू में रात के समय अस्पताल के कर्मचारी ने उसके साथ रेप किया. मामले में आरोपी ने महिला के पति से माफी भी मांगी. महिला के पति ने आरोप लगाया कि अब अस्पताल प्रशासन इस घटना को छुपाने की कोशिश कर रहा है. हालांकि पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया है. साथ ही बयान दर्ज करने और सीसीटीवी खंगालने की प्रक्रिया जारी है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.