भारत
राजस्थान के झंझनु में दो महिलाएं बड़ी चालाकी से ऑटो में सवार होकर लोगों के गहने और पैसे चुरा लेती थीं. पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है.
राजस्थान के झुंझुनू से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां पुलिस ने दो चोर महिलाओं को गिरफ्तार करते हुए हैरान करने वाली कहानी का खुलासा किया गया है. इसमें महिलाओं द्वारा की गई चोरियां तो शामिल हैं ही. साथ ही एक नहीं बल्की बब्ल पत्नियों का रोल भी शामिल है. दोनों गिरफ्तार महिलाओं का पति एक ही व्यक्ति है. यानी की चोरी करने वाली महिलाएं एक दूसरे की सौतन हैं. दोनों महिलाएं झुंझुनू में चोरी की वारदात को अंजाम देती थीं. बताया गया कि दोनों ऑटो में सवार होकर लोगों के गहने और बैग्स चुराती थीं. शहर कोतवाली पुलिस को दोनों महिलाओं के पास गहने मिले हैं, जिनकी कीमत एक लाख रुपये से अधिक है.
चोरी के आरोप में गिरफ्तार की गईं महिलाओं के नाम सावित्री (30) और राजोदेवी (40) है. इन दोनों के पति का नाम शेर सिंह बावरिया है. दोनों आरोपी महिलाएं अलवर जिले के निमराना थाना के माधोसिंहपुरा की रहने वाली हैं. दोनों महिलाएं ऑटो में सवारी बनकर चढ़ती थीं और फिर चोरी को अंजाम देती थीं. एक महिला कवर देती और दूसरी चोरी करती थी. दोनों इतनी सफाई से चोरी करतीं कि किसी को भनक तक नहीं लगती थी. पुलिस ने एक चोरी के मामले की जांच की, तब इन दोनों महिलाओं के बारे में पता चला. 11 अप्रैल को मंडावा के भारू गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज कराई.
ये भी पढ़ें-प्यार नहीं शक! ससुराल पहुंचते ही नई दुल्हन को आया चक्कर, सुहागरात में दूल्हा ले आया प्रेग्नेंसी टेस्ट किट
एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि वो अपनी पत्नी के साथ गहने खरीदकर ऑटो से लौट रहा था और जब वो ऑटो से उतरा तो बैग की चेन खुली थी और गहने चोरी हो चुके थे. ऑटो में तीन महिलाएं और बैठी थीं, जिसके बाद व्यक्ति ने पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बारिकी से मामले की जांच की. इसी दौरन पुलिस ने संदिग्ध महिलाओं की पहचान कर ली. फिर आखिरकर चोरी करने वाली दोनों महिलाओं की गिरफ्तारी कर ली गई. पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह मान लिया है. आरोपी महिलाओं के पति की भूमिका भी जांची जा रही है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.