भारत
Rajasthan: राजस्थान के एनसीबी डिपार्टमेंट ने एक बार फिर से अपने ही विभाग के बरिष्ठ ऑफिसर को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया हैं. टीम ने रंगे हाथों उन्हे 9 लाख से ज्यादा के केश के साथ भी पकड़ा हैं.
राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक बार फिर अपने ही अपने ही विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाही की हैं. शुक्रवार रात को झालावाड़ चौकी के प्रभारी और एडिशनल एसपी जगराम मीणा को 9.35 लाख रुपए की रकम के साथ शिवदासपुरा टोल नाके रंगे हाथ पकड़ा है. एसीबी के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि जगराम मीणा का हाल ही में झालावाड़ से भीलवाड़ा तबादला किया गया था. रिलीव होने से पहले वह झालवाड़ से जयपुर लौट रहे थे.
खूफिया जानकारी से हुआ खुलासा
खबरी द्वारा सूचना मिली थी कि वह मीणा विभिन्न सरकारी विभागों से “मंथली बंधी” के रूप में रिश्वत की रकम लेकर आ रहे हैं. इस खूफिया जानकारी के आधार पर एसीबी की विशेष टीम ने शिवदासपुरा टोल प्लाजा पर जाल फंसाया. शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे मीणा की कार टोल पर रुकी, जहां टीम ने तुरंत घेराबंदी कर तलाशी ली. तलाशी के दौरान मीणा की कार से 9.35 लाख रुपए नकद बरामद हुए, जिनके स्रोत के बारे में मीणा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके.
घर के अंदर बना रखा था बार
टीम उन्हें गिरफ्तार कर शिवदासपुरा थाना लेकर गई जहां उनसे गहन पूंछताछ की गई. पूछताछ में संकेत मिले कि यह रकम विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों से वसूली गई थी, जिनमें खनन, वन और परिवहन विभाग शामिल हैं. प्रारंभिक जांच में उनके पास करोड़ों की संपत्ति होने के सबूत मिले, जिनमें 300 वर्ग गज का प्लॉट और सोने का हार शामिल है. बताया जा रहा है कि उनके घर में एक बार भी है, जिसमें महंगी-महंगी शराब की बोतलें भरी हुई है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.