Advertisement

Nagore Accident: विश्वकर्मा जयंती की शोभायात्रा में लोगों को कुचलती गई बोलेरो, ड्राइवर को आ गया था हार्ट अटैक

Nagore Accident News: राजस्थान के नागौर में हुए सड़क हादसे में कुल 5 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं.

Latest News
Nagore Accident: विश्वकर्मा जयंती की शोभायात्रा में लोगों को कुचलती गई बोलेरो, ड्राइवर को आ गया था हार्ट अटैक

Nagore Accident

Add DNA as a Preferred Source

राजस्थान के नागौर जिले के डेगाना में विश्वकर्मा जयंती रैली के दौरान भीषण हादसा हो गया. अचानक बेकाबू हुई एक बोलेरो गाड़ी ने 5 व्यक्तियों बुरी तरह कुचल दिया. ड्राइवर को हार्ट अटैक आने की वजह से हुए इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. बाकी के तीन लोगों का अभी इलाज चल रहा है.

हादसे में गंभीर रूप से घायलों को अजमेर रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि बोलेरो गाड़ी के ड्राइवर को हार्ट अटैक आने से यह हादसा हुआ. इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक ही बोलेरो कार चल पड़ती है और दूसरी तरफ का दरवाजा खुला रह जाता है. बोलेरो रफ्तार पकड़ती है और सड़क पर चल रहे लोगों को कुचलते हुए बाईं ओर मुड़कर रुक जाती है.

यह भी पढ़ें- CBI ने मारा छापा तो बोले सत्यपाल मलिक, 'किसान का बेटा हूं, डरूंगा नहीं'

निकाली जा रही थी भगवान विश्वकर्मा की रैली
आपको बता दें कि जांगिड़ समाज के लोगों द्वारा डेगाना शहर में विश्वकर्मा भगवान की रैली निकाली जा रही थी इस दौरान सुबह 11:00 बजे शहर के करवा गली के पास एक बोलेरो गाड़ी पीछे से आई और रैली में चल रहे व्यक्तियों को टक्कर मार दी जिससे 5 व्यक्ति घायल हो गए जिनको उपजिला अस्पताल लाया गया. जिसमें गंभीर तीन घायलों को प्राथमिक उपचार देकर तुरंत अजमेर रेफर किया गया. इसके साथ ही बोलेरो ड्राइवर को भी अजमेर रेफर किया गया है.

यह भी पढ़ें- Ghaziabad Police ने किया पीछा तो बैक गियर में 2 KM तक दौड़ा दी कार, हैरान कर देगा ये वीडियो

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement