Advertisement

भारत का ग्रेट वॉल! राजस्थान में है दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार

राजस्थान का ज़िक्र होते ही मन में रेगिस्तान की रेत, ऊंटों की सवारी, रंग-बिरंगे परिधान और भव्य राजमहलों की छवि उभरने लगती है. ये राज्य केवल अपनी समृद्ध संस्कृति और पारंपरिक विरासत के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी अद्वितीय स्थापत्य कला के लिए भी विश्वभर में प्रसिद्ध है.

Latest News
भारत का ग्रेट वॉल! राजस्थान में है दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार

Kumbhalgarh For

Add DNA as a Preferred Source

कल्पना कीजिए एक ऐसी दीवार जो 36 किलोमीटर लंबी हो, जिस पर एक साथ आठ घोड़े दौड़ सकें. जी हां, यह कोई कल्पना नहीं, बल्कि राजस्थान के कुंभलगढ़ किले की हकीकत है. यह किला न केवल स्थापत्य की दृष्टि से अद्भुत है, बल्कि भारतीय इतिहास और शौर्य का गौरवशाली प्रतीक भी है. 

 
भारत की 'ग्रेट वॉल' 

उदयपुर से लगभग 84 किलोमीटर दूर, अरावली की पहाड़ियों में बसा यह किला महाराणा कुंभा द्वारा 15वीं शताब्दी में बनवाया गया था. कुंभलगढ़ किले की सुरक्षा दीवारें इतनी विशाल और मजबूत हैं कि इसे 'भारत की ग्रेट वॉल' कहा जाता है. इसकी 36 किलोमीटर लंबी दीवार चीन की ग्रेट वॉल के बाद दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार  है.


मेवाड़ की आंख 

इतिहास में कुंभलगढ़ को ‘मेवाड़ की आंख’ कहा जाता था क्योंकि यह शत्रु से बचाव का सुरक्षित ठिकाना था. यही वह स्थान था जहां महाराणा प्रताप का जन्म हुआ. वे महान योद्धा जिन्होंने मुगलों के सामने कभी सिर नहीं झुकाया. यहां शिशु अवस्था में उदयसिंह को भी छिपाया गया था, जो आगे चलकर उदयपुर के संस्थापक बने. 

 
कला, संस्कृति और आस्था 

यह किला न सिर्फ सैन्य दृष्टि से बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी बेहद महत्वपूर्ण है. किले परिसर में 60 से अधिक हिंदू और जैन मंदिर हैं, जिनकी वास्तुकला आज भी लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है. ये मंदिर दर्शाते हैं कि धर्म और शक्ति का अद्भुत मेल यहां देखने को मिलता है. 

हर पत्थर सुनाता है कहानी 

‘टूट्या का होड़ा’, ‘दानीवाह’, ‘हीराबाड़ी’ जैसे क्षेत्रों के नाम किले के भीतर की विविधता को दर्शाते हैं. कुंवर पृथ्वीराज की छतरी आज भी वीरता की कहानी कहती है. 

शान से खड़ा है कुंभलगढ़ 

आज कुंभलगढ़ किला यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है और यह न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए गौरव की बात है. यह किला दर्शाता है कि भारत में भी एक ऐसी दीवार है, जो सिर्फ पत्थरों से नहीं, बल्कि गौरव, संस्कृति और इतिहास से बनी है. 

 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement