भारत
Kota news: राजस्थान के कोटा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. कोटा के दीगोद कस्बे में एक बच्चे ने खेल-खेल सेल यानी की बैटरी निगल ली और फिर एआई की मदद से उसे बाहर निकालने के उपाय खोजता रहा है. आइए जानते है पूरा मामला
Kota news: कोटा के दीगोद कस्बे में एक अनोखी घटना सामने आई है, जहां एक 8 वर्षीय बच्चा खेलते समय गलती से सेल (बैटरी) निगल गया. हैरान करने वाली बात यह रही कि उसने इस बात को अपने परिजनों से छिपा लिया और खुद ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऐप्स की मदद से यह खोजने में लगा रहा कि पेट में गया सेल कैसे बाहर निकलेगा.
मोबाइल की सर्च हिस्ट्री ने किया खुलासा
बच्चे की मां ने जब उसके मोबाइल में सर्च हिस्ट्री देखी तो शक हुआ. जब परिजनों ने सख्ती से पूछताछ की, तब उसने सारी घटना बता दी. इसके बाद बच्चे को तुरंत कोटा के MBS अस्पताल में भर्ती करवाया गया. एक्स-रे रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि सेल उसके फेफड़े के पास फंसा हुआ है.
डॉक्टरों ने क्या कहा
बच्चे के पिता मनोज ने बताया कि उनका बेटा दिव्यांश कक्षा 2 में पढ़ता है. रविवार को खेलते समय वह जीभ पर सेल लगाकर कुछ चेक कर रहा था और इसी दौरान वह निगल गया. डॉक्टरों का कहना है कि यदि सेल सामान्य रूप से मल के जरिए बाहर नहीं निकलता है तो फिर ऑपरेशन करना पड़ेगा और पूरा प्रोसीजर फॉलो करके सेल को बाहर निकलना पड़ेगा. एमबीएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. धर्मराज मीणा ने जानकारी दी कि बच्चे को भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से