Advertisement

Congo Fever in Rajasthan: राजस्थान में फैला कांगो बुखार, एक की मौत, सरकार ने जारी किया अलर्ट

Congo Fever: ये बिमारी इंसानों में जानवरों के संपर्क में आने से होता है. इसके खतरे को देखते हुए सरकार ने अलर्ट जारी किया है, ताकि इसका रोकथाम किया जा सके. 

Latest News
Congo Fever in Rajasthan: राजस्थान में फैला कांगो बुखार, एक की मौत, सरकार ने जारी किया अलर्ट
Add DNA as a Preferred Source

Congo Fever: राजस्थान के जोधपुर में कांगो बुखार फैलने की खबर आ रही है. इस बिमारी से एक शख्स की मौत भी हो गई है. कांगो बुखार के चपेट में आकर एक 51 साल की महिला की मृत्यु हो गई है. मौत का मामला आते ही राज्य सरकार की ओर से इसे रोकने और इससे लोगोंको सुरक्षित रखने के लिए निर्देश जारी किए हैं. आपको बताते चलें कि कांगो बुखार बेहद ही खतरनाक बिमारी है. ये बिमारी इंसानों में जानवरों के संपर्क में आने से होता है. इसके खतरे को देखते हुए सरकार ने अलर्ट जारी किया है. ताकि इसका रोकथाम किया जा सके. 

इस बिमारी से एक महिला की हुई मौत
एजेंसी के मुताबिक इस बिमारी के चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई है. मृतका जोधपुर की रहने वाली थी. उनका इलाज अहमदाबाद के NHL म्युनिसिपल मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा था. मृतका कांगो फिवर से ग्रसित थीं. मृतका के मेडिकल सैंपल की जांच पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में कराई गई है. वहां कांगो बुखार के बारे में पता चला. महिला की मौत बुधवार को ही उपचार के दौरान हो गया.


ये भी पढ़ें-भारत के 'रतन' ने ली आखिरी सांस, 86 साल की उम्र में Ratan Tata का निधन


प्रशासन की ओर से निर्देश
इस मामले को लेकर पब्लिक हेल्थ डायरेक्टर डॉ. रवि प्रकाश माथुर की तरफ से बताया गया कि सरकार की तरफ से अलर्ट जारी किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि इसको लेकर जोधपुर के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी को डायरेक्शन दिया जा चुका है. उनसे कहा जा गया है कि 'जो इलाके इस बिमारी की जद में हैं वहां जाकर वो रोकथाम और बचाव का कार्य करें. साथ ही जिन लोगों में इस बिमारी के लक्षण दिख रहे हैं उनके लिए आइसोलेशन की प्रक्रिया अपनाई जाए.'

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement