Advertisement

मां और प्रेमी की दरिंदगी से दहला जयपुर, मासूम की हत्या कर 300 किमी दूर छुपाया शव, इलाके में सनसनी

Rajasthan Murder News: जयपुर से एक बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आई है जिसे सुनने के बाद लोग हैरान रह गए. दिल दहलाने वाला कांड इलाके में सनसनी फैला दी है. इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराधी प्रवृत्ति के लोग समाज के लिए कितने खतरनाक हो सकते हैं.

Latest News
मां और प्रेमी की दरिंदगी से दहला जयपुर, मासूम की हत्या कर 300 किमी दूर छुपाया शव, इलाके में सनसनी
Add DNA as a Preferred Source

Rajasthan Murder News: राजस्थान के जयपुर शहर में एक मां की क्रूरता ने सबको झकझोर दिया. रोशनबाई अपने लिव-इन पार्टनर महावीर बैरवा के साथ रहती थी, उसी घर में उसकी चार साल की बेटी इशिका भी रहती थी. बता दें, इशिका, रोशनबाई और उसके पहले पति रविंदर बैरवा की बेटी थी.  एक दिन, जयपुर के उनके घर में रोशनबाई और महावीर के बीच जोरदार झगड़ा हुआ. बात इतनी बिगड़ गई कि इस मासूम बच्ची की जिंदगी छिन गई. हत्या के बाद, दोनों ने मिलकर एक ऐसा कदम उठाया, जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर दे. 

शव को छिपाने का खौफनाक प्लान

इशिका की हत्या के बाद, रोशनबाई और महावीर ने शव को एक दुपट्टे से बांधा और उसे प्लास्टिक की थैली में डाल दिया. दोनों जयपुर से करीब 300 किलोमीटर का सफर तय कर बारां जिले पहुंचे. वहां, महावीर के परिवार के घर में उन्होंने शव को एक अलमारी के अंदर छिपा दिया. दोनों को लगा कि उनका यह काला कारनामा छिप जाएगा. लेकिन शनिवार को महावीर के पिता जयराम बैरवा ने अलमारी से अजीब बदबू और खून की बूंदें देखीं. हैरान होकर उन्होंने पुलिस को बुलाया, जिसके बाद इस चौंकाने वाले राज से पर्दा उठा. 

पुलिस ने शुरू की तलाश

बारां के सहायक पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी ने बताया कि इशिका अपनी मां और महावीर के साथ सात महीने से रह रही थी. पुलिस ने महावीर बैरवा को हिरासत में ले लिया है. लेकिन रोशनबाई अभी भी फरार है, और उसकी तलाश जारी है. पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस दुखद घटना के पीछे का पूरा सच सामने आए. 


यह भी पढ़ें: नासिक कुंभ 2027 के लिए अमृत स्नान और धार्मिक आयोजनों की पूरी सूची जारी, जानें सभी महत्वपूर्ण तिथियां


आरोपी का काला इतिहास

महावीर बैरवा का नाम पहले भी कई गंभीर अपराधों से जुड़ा रहा है. उस पर हत्या, चोरी, डकैती और मारपीट के 15 मामले दर्ज हैं. साल 2022 में एक किसान की हत्या के मामले में उसे सजा भी हुई थी, लेकिन जमानत पर वह बाहर आ गया. इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराधी प्रवृत्ति के लोग समाज के लिए कितने खतरनाक हो सकते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement