Advertisement

स्टूडेंट की अंग्रेज़ी सुन शिक्षा मंत्री ने पकड़ लिए कान, बोले- मैं गांव का आदमी...

राजस्थान के बारां जिले में एक छात्रा के सामने राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कान पकड़ लिए. दरअसल छात्रा उनसे अंग्रेज़ी में सवाल कर रही थी, तब शिक्षा मंत्री ने कहा कि वो अपना सवाल हिंदी में पूछें.

स्टूडेंट की अंग्रेज़ी सुन शिक्षा मंत्री ने पकड़ लिए कान, बोले- मैं गांव का आदमी...
Add DNA as a Preferred Source

राजास्थान के बारां में जिल परिषद सभागार में 6 जून को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जनसुनवाई की. इस दौरान दामिनी हाड़ा नाम की एक छात्रा अंग्रेज़ी में उनसे सवाल पूछने लगीं. दामिनी की अंग्रेज़ी सुनकर वहां मौजूद सभी दंग रह गए और शिक्षा मंत्री ने अपने कान पकड़ लिया. कान पकड़कर शिक्षा मंत्री ने कहा- मैं गांव का आदमी हूं, मुझे अंग्रेज़ी नहीं आती, आप अपना सवाल हिंदी में पूछें. इस पर छात्रा ने पलटकर पूछा- लेकिन आप तो शिक्षा मंत्री हैं?

छात्रा ने शिक्षा मंत्री से क्या पूछा?

दामिनी हाड़ा ने कहा, 'मैं छात्रों की परेशानियों को यहां रखने आई थी. सक्षम माता-पिता अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में भेज देते हैं. लेकिन गरीब बच्चे सरकारी स्कूलों में जाते हैं. सरकारी स्कूलों में पूरी सुविधाएं नहीं मिलती हैं. बच्चों का भविष्य बेहतर हो ये सुनिश्चित करने के लिए सरकार के पास क्या योजनाएं हैं.'

शिक्षा मंत्री का जवाब

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दामिनी हाड़ा के सवाल के जवाब में कहा कि सरकारी स्कूलों में भी अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया जा रहा है. यहां भी प्राइवेट स्कूलों की तरह सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में चमक-धमक बहुत होती है और इसके लिए वो मोटी फीस लेते हैं. जबकि, सरकारी स्कूलों में किताबें और पढ़ाई मुफ्त में होती है. उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को पढ़ाना एक तरह का फैशन बन गया है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement