Advertisement

Rajasthan News: लिव इन पार्टनर का गला घोंट ले गया श्मशान, सुबूत मिटाने के लिए किया दिल दहला देने वाला काम

उदयपुर में एक बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने शव को श्मशान घाट ले जाकर पेट्रोल डालकर उसके शव को जला दिया.

Latest News
Rajasthan News: लिव इन पार्टनर का गला घोंट ले गया श्मशान,  सुबूत मिटाने के लिए किया दिल दहला देने वाला काम

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

राजस्थान के उदयपुर में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां रिलेशनशिप में रह रहे कपल में किसी बात पर विवाद हो गया. जिसके बाद गुस्से में आकर बॉयफ्रंड ने उसकी हत्या कर दी. सिर्फ इतना ही नहीं हैवानियत की हद तो तब पार हो गई जब उसने सुबूत मिटाने के लिए शव को रात में श्मशान ले गया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी. आसपास के लोगों ने जलती आग देखी तो पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शख्स को गिरफ्तार कर लिया. 

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
जानकारी के मुताबिक, उदयपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र के मदार गांव में 11 फरवरी की रात एक युवती का शव श्मशान में जलता हुआ मिला. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है . पुलिस टीम ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसके बाद मृतका के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने बताया कि युवती उससे पैसे मांगती थी और उससे शादी के लिए भी दबाव बना रही थी. ऐसे में गुस्से में आकर उसने उसकी जान ले ली. ॉ

ये भी पढ़ें-NDLS Stampede: किसी ने खोई बेटी, तो किसी के सास-ससुर ने गवांई जान... भयानक हादसे की कहानी, लोगों ने बयां किया दर्द

मृतका की हुई पहचान 
एसपी योगेश गोयल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि युवती आरती कुमारी जो दिल्ली की रहने वाली थी, पिछले डेढ़ साल से उदयपुर में रह रही थी. वह आरोपी विनोद के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी. आरती अक्सर अपने बॉयफ्रेंड विनोद से रुपए मांगने और शादी करने का काफी दबाव बनाती थी. इस बात से युवक मानसिक रूप से परेशान हो गया. एक बार फिर इसी बात पर बहस हुई और गुस्से में युवक ने आरती को जान से मार दिया. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement