Advertisement

Rajasthan: फिर दिखी सचिन पायलट से अशोक गहलोत की तकरार, नाम सुनते ही मुंह फेरकर चले गए सीएम

Congress में अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद से ही सीएम अशोक गहलोत की कुर्सी पर खतरे के बादल हैं.

Rajasthan: फिर दिखी सचिन पायलट से अशोक गहलोत की तकरार, नाम सुनते ही मुंह फेरकर चले गए सीएम
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजस्थान की राजनीति में सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच खींचतान बरकरार है. पायलट गुट जहां पायलट को सीएम बनाने की बात कर रहा है तो वहीं अशोक गहलोत सीएम की कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं है. हाल में कांग्रेस नेता और गांधी परिवार के करीबी ने कहा है कि जल्द ही राज्य में पायलट को सीएम बनाया जा सकता है. इस बीच अब गहलोत ने पायलट के प्रति एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर कर दिया है.

सचिन पायलट अशोक गहलोत की नजर में तब से ज्यादा खटक रहे हैं जब पहली बार गुरुग्राम जाकर पायलट ने विधायकों के साथ बाड़ाबंदी की थी. अहम बात यह है कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनावों के दौरान सीएम की कुर्सी के प्रेम के चक्कर में अशोक गहलोत ने गांधी परिवार तक से बगावत कर दी थी. ऐसे में कयास हैं कि गहलोत से कभी भी सीएम की गद्दी छिन सकती है इसको लेकर गहलोत भी पशोपेश में हैं. 

G20 के लोगो में 'कमल' देख भड़के लोग, राजनाथ सिंह ने सवाल उठाने वालों को फटकारा

हाल में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान गहलोत की एक बार फिर पायलट से नाराजगी दिखी है. एक पत्रकार ने पूछा कि आखिर गहलोत को सीएम क्यों नही बनाया जा रहा है. इस सवाल पर एक बार फिर गहलोत असहज हो गए और वे इतने गुस्से में आ गए कि बिना कुछ बोले ही मुंह फेर कर चले गए. इसे उनके गुस्से के तौर पर ही देखा जा रहा है.

खंभालिया सीट से ताल ठोकेंगे AAP के सीएम उम्मीदवार इसुदान गढ़वी, जानिए यहां का सियासी गणित

हाल में गांधी परिवार के करीबी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा दावा किया था कि जल्द ही राजस्थान में सीएम बदलने वाला है. उन्होंने कहा है कि जल्द ही कांग्रेस नेतृत्व राज्य में सत्ता परिवर्तन को लेकर फैसला कर सकता है. आचार्य ने यह तक कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ जो कुछ हुआ था, वह बेहद गलत था. ऐसे में यह माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के पास से जल्द ही सीएम की कुर्सी छीनी जा सकती है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement