Advertisement

राजस्थान के सीकर में बड़ा हादसा, दीवार से बस टकराने से 10 यात्रियों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Sikar Accident News: पुलिस ने बताया कि हादसा सीकर जिले में हुआ. बस सालासर की तरफ से लक्ष्मणगढ़ जा रही थी. तभी बस रास्ते में पुलिया से टकरा गई.

Latest News
राजस्थान के सीकर में बड़ा हादसा, दीवार से बस टकराने से 10 यात्रियों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

sikar bus accident

Add DNA as a Preferred Source

राजस्थान के सीकर जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस पुलिया की दीवार से टकरा गई. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए लक्ष्मणगढ़ और सीकर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. हादसा लक्ष्मणगढ़ में पुलिया के नजदीक दोपहर 2 बजे के करीब हुआ है.

जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ में एक बस पुलिया से टकरा गई. बस सालासर की तरफ से लक्ष्मणगढ़ आ रही थी. बताया जा रहा है कि बस में 40 लोग सवार थे. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और बस से घायलों को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.

पुलिस ने बताया कि सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर लक्ष्मणगढ़ में एक पुलिया की दीवार से टकर गई.  इससे ड्राइवर साइड का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

चश्मदीदों के अनुसार, बस पुलिया से टकरा गई और ड्राइवर की तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. इसके तुरंत बाद वहां भीड़ जमा हो गई और घायलों को पास के लक्ष्मणगढ़ सरकारी अस्पताल के साथ-साथ सीकर के अस्पतालों में ले जाया गया. सीकर जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा, एसपी भवन भूषण यादव, सिटी डीएसपी (आईपीएस) शाहीन सी और एडीएम रतन कुमार मौके पर पहुंचे. 

CM भजन लाल शर्मा ने जताया दुख
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इसके अलावा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement