भारत
Raja Raghuvanshi Murder: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. जिस हथियार से राजा पर हमला किया गया था पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है.
Raja Raghuvanshi Murder: राजा रघुवंशी की हत्या में इस्तेमाल किए गए उस हथियार की तस्वीर अब सामने आ चुकी है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इसी हथियार से राजा पर कई बार हमला किया गया था. तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि यह हथियार बेहद धारदार और खतरनाक है. बताया जा रहा है कि पहला वार विशाल नाम के आरोपी ने किया था, लेकिन पूरा प्लान सोनम ने रचा था. अब राजा का परिवार चाहता है कि सोनम और राज दोनों का नार्को टेस्ट कराया जाए, जिससे बाकी राज भी सामने आ सकें.
मिली जानकारी के अनुसार जांच में सामने आया है कि हत्या के वक्त राजा ने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की थी. इसी झड़प में आकाश नाम के आरोपी की शर्ट पर खून लग गया था. पुलिस का कहना है कि ये हथियार आरोपी गोवाहटी रेलवे स्टेशन के पास से खरीदा गया था, जिससे साफ है कि यह एक पहले से प्लान की गई साजिश थी.
यह भी पढ़ें: कर्नाटक में बाइक टैक्सी सेवाओं पर ब्रेक, आज से नहीं चलेंगी, Ola, Uber, Rapido, हाईकोर्ट ने दिया आदेश
आपको बता दें, राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ मेघालय के चेरापूंजी इलाके में हनीमून पर गए थे. लेकिन 2 जून को उनका शव एक गहरी खाई में मिला. इसके बाद सोनम फरार हो गई थी. जिसके बाद 7 जून को उन्होंने गाजीपुर पुलिस के सामने सरेंडर कर दी. पुलिस के मुताबिक इस केस में अभी तक कुल पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. इस पूरे मामले पर राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी का कहना है कि यह महज एक हत्या नहीं, बल्कि बड़ी बड़ी साजिश है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.