Advertisement

राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़! सामने आया मिस्ट्री गर्ल अल्का का नाम, सोनम से क्या है नाता? नार्को टेस्ट की मांग तेज

राजा रघुवंशी हत्याकांड में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं. इसी कड़ी में अलका नाम की लड़की की नाम सामने आया है. राजा के भाई विपिन का कहना है कि अलका, सोनम की करीबी दोस्त है और उसे इस हत्याकांड की जानकारी हो सकती है.

Latest News
राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़! सामने आया मिस्ट्री गर्ल अल्का का नाम, सोनम से क्या है नाता? नार्को टेस्ट की मांग तेज

उजाला यादव (लेफ्ट) ने बताया कि 8 जून की रात को बनारस से गाज़ीपुर की बस में वो उसी बस में थी जिससे सोनम ट्रैवल कर रही थी. 

Add DNA as a Preferred Source

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपियों ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है. लेकिन अब एक बार फिर मामले में नया मोड़ आया है. इस सनसनीखेज मामले में नई मिस्ट्री गर्ल का नाम सामने आया है. राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने बताया कि अलका, सोनम की सबसे करीबी दोस्त है. राजा के परिवार को शक है कि इस हत्याकांड में अलका भी शामिल हो सकती है. इसके साथ ही राजा के परिवार ने सोनम के नार्को टेस्ट की मांग की है, ताकि हत्या की पूरी सच्चाई सामने आ सके. 

विपिन ने कही ये बात 

राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने कहा, 'अलका, सोनम की बेहद करीबी दोस्त है. हमें शक है कि वह इस हत्याकांड की साजिश में शामिल हो सकती है. पुलिस को उसकी गहन जांच करनी चाहिए.' राजा के परिवार ने अलका से भी पूछताछ की मांग की है. उनका कहना है कि पक्की सहेली होने के नाते हो सकता है अलका को इस हत्या की योजना के बारे में पहले से सब पता हो. 

ये भी पढ़ें-UP News: माफिया अतीक अहमद के बेटे अली की बैरक से नकदी बरामद, नैनी जेल के जेलर और चीफ वार्डन सस्पेंड

विपिन ने कहा, 'सोनम के साथ अलका का व्यवहार भी संदिग्ध लग रहा था.' हालांकि, मेघालय पुलिस ने अभी तक अलका की भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, विशेष जांच टीम (SIT) इस नए सुराग की जांच में जुट गई है. अलका की एंट्री ने इस हत्याकांड की गुत्थी को एक नए मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है. पुलिस मामले में अलका की भूमिका की पड़ताल में जुट गई है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement