Advertisement

कौन है जितेंद्र रघुवंशी, जिसके खाते में राज कुशवाहा डाल रहा था लाखों रुपये, क्या है सोनम से कनेक्शन

राजा रघुवंशी हत्याकांड में राज कुशवाहा के साथ सोनम का लव कनेक्शन सामने आने के बाद अब केस में नया नाम सामने आया है. अब इस मामले में जितेंद्र रघुवंशी का नाम सामने आया है.

Latest News
कौन है जितेंद्र रघुवंशी, जिसके खाते में राज कुशवाहा डाल रहा था लाखों रुपये, क्या है सोनम से कनेक्शन
Add DNA as a Preferred Source

इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी हत्याकांड में उनकी पत्नी सोनम ने हत्याकांड साजिश में शामिल होने की बात कुबूल कर ली है. पुलिस ने सोनम और राज कुशवाह को सबूतों के साथ-आमने-सामने बिठाया और सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद सोनम और राज ने वारदात की सारी बातें कुबूल कर लीं. मंगलवार को चारों आरोपियों ने हत्या की बात कुबूल की थी, साथ ही ये भी बताया था कि इस वारदात के दौरान सोनम भी वहीं मौजूद थी. बुधवार को SIT ने सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाह को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की, पहले तो सोनम ने अपना जुर्म नहीं कुबूला था, लेकिन सबूतों के दवाब में आकर सोनम ने सारा सच उगल दिया. 

कौन है जितेंद्र रघुवंशी 

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में जितेंद्र रघुवंशी का नाम सामने आया है. इसी कड़ी में सोनम का जितेंद्र रघुवंशी के साथ कनेक्शन भी सामने आया है. राज द्वारा जितेंद्र रघुवंशी के खाते में लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन मिला है. सबसे चौकाने वाली बात यह है कि इसमें एक नहीं बल्कि चार-चार बैंक खाते में लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन मिला है और ये चारों बैंक अकाउंट जितेंद्र रघुवंशी के नाम पर ही हैं. आरोप है कि राज इस बैंक खाते पर हवाला कारोबार के लिए रुपये का लेने-देन करता था.

ये भी पढ़ें-सोनम के भाई ने पकड़े राजा की मां के पैर, गले लगकर रोया, बोला - 'बहन को फांसी दिलवाऊंगा'

अब सवाल यह है कि अगर राज सोनम का लवर है तो जितेंद्र रघुवंशी कौन है, जिसके नाम पर चार बैंक खाते और बैंक खाते में लाखों का ट्रांजेक्शन मिला है. इसको लेकर सोनम के भाई गोविंद ने बताया कि, जितेंद्र रघुवंशी हमारा कर्मचारी है, मौसी का लड़का भी है. उसका हवाला कारोबार से लेना देना नहीं है. वो हमारे ही गोडाउन में काम करता है. उसके बैंक अकाउंट हम ही संचालित करते हैं. ऐसे में यह अब क्लियर हो गया है कि जितेंद्र रघुवंशी सोनम के मौसी का लड़का है. जो उसके यहां काम करता था. हालांकि, पुलिस इस मामले में जितेंद्र से पूछताछ करेगी.

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement