Advertisement

Raja Raghuvanshi Murder Case: शादी के साथ ही तय हो गई थी राजा की मौत! हनीमून से लौटने के लिए नहीं कराई रिटर्न टिकट

राजा रघुवंशी हत्याकांड ने हर किसी को चौंका दिया है. वहीं इश मामले में राजा की मां ने कई बड़े खुलासे किए हैं. राजा की मां ने बताया कि सोनम मेघालय जाने की जिद पर अड़ी थी और उसने बिना बताए टिकट बुक कर ली.

Latest News
Raja Raghuvanshi Murder Case: शादी के साथ ही तय हो गई थी राजा की मौत! हनीमून से लौटने के लिए नहीं कराई रिटर्न टिकट
Add DNA as a Preferred Source

इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी मर्डर केस में एक के बाद एक ऐसे खुलासे हो रहे हैं जो बेहद हैरान करने वाले हैं. हत्या की ऐसी साजिश के बारे में सुन हर कोई बौखलाया हुआ है. हनीमून मनाने मेघालय गए राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम की कहानी अब सुर्खियों में है. मर्डर के मामले में पुलिस ने राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, सोनम का राज कुशवाहा नाम के युवक से अफेयर चल रहा था और उसी के साथ मिलकर सोनम ने अपने पति राजा की हत्या कर दी. राजा की मां ने बताया कि राजा मेघालय नहीं जाना चाहता था पर सोनम ने हनीमून पर जाने के लिए जिद पकड़ ली थी. 

हनीमून नहीं मर्डर का प्लान!

शिलांग पुलिस के सूत्रों के मुताबिक सोनम और राज कुशवाहा ने मिलकर हत्या की प्लानिंग की थी. इसके लिए राज कुशवाह ने कॉन्ट्रैक्ट किलर्स हायर किए थे. पुलिस के मुताबिक जब इस मामले की जांच की जा रही थी उस दौरान पुलिस को ये पता चल गया था कि सोनम जिंदा है और राज रघुवंशी की हत्या में उसका हाथ हो सकता है. 

ये भी पढ़ें-Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम को आज ही गाजीपुर से शिलांग ले जाएगी पुलिस, राजा की मां ने खोला हैरान करने वाला राज

एप के जरिए हुई शादी 

जानकारी के अनुसार, राजा और सोनम की शादी रघुवंशी एप के जरिए हुई थी. राजा की मां ने बताया कि राजा हनीमून पर नहीं जाना चाहता था, लेकिन सोनम जबरदस्ती टिकिट बुक करके उसे ले गई. सोनम अपने साथ गहने भी लेकर गई थी. सोनम ने जाने की टिकट तो बुक कर ली पर वापिसी की टिकिट नहीं की. इससे ये साफ होता है कि ये मर्डर पहले से प्लान किया गया था. इसके साथ ही राजा की मां ने बताया कि शादी के लिए सोनम के घरवाले जल्दबाजी कर रहे थे. राजा की मां और परिजनों की मांग है कि जैसे राजा को मारा वैसी ही मौत हत्यारों को भी दी जाए. 

राजा की मामी ने कहा राजा ने घर से 18 मई को दुखी पोस्ट की थी. इससे ऐसा लगता है कि उसे सोनम की करतूत के बारे में पता चल गया था. राजा ने कामाख्या देवी में दर्शन करने के बाद अकेले फोटो डाली. 

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement