भारत
Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी की हत्या और सोनम के लापता होने की खबर ने देशभर में सनसनी फैला दी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक सख्त आदेश ने इस मामले की जांच को अचानक तेज कर दिया?
Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा और सोनम रघुवंशी की मेघालय यात्रा ने जो रोमांचकारी शुरुआत की थी, वह जल्द ही देशभर की सुर्खियों में तब्दील हो गई. राजा की हत्या और सोनम के लापता होने की खबर ने पूरे देश को हिला दिया. कई दिनों तक मामले में कोई ठोस सुराग नहीं मिला, लेकिन जब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने तीन दिन में विस्तृत रिपोर्ट मांगते हुए मेघालय पुलिस को फटकार लगाई, तब जांच की रफ्तार ने रॉकेट जैसी गति पकड़ ली.
राजा रघुवंशी की हत्या और सोनम के रहस्यमयी गायब होने के मामले ने नया मोड़ तब लिया जब राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने मेघालय पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम दे डाला. आयोग ने मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स और मानव तस्करी की आशंका को गंभीरता से लेते हुए, डीजीपी इदाशीशा नोंग्रांग को पत्र लिखकर रिपोर्ट मांगी और जांच तेज करने का निर्देश दिया था. आपको बता दें आदेश में ड्रोन, सर्च डॉग्स और स्पेशल टीम्स की मदद लेने की बात भी कही गई.
इस आदेश के कुछ ही दिनों बाद, मेघालय पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, सोनम ने ही राजा की हत्या की साजिश रची थी और इसके लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के तीन अन्य लोगों को सुपारी दी थी. फिलहाल इस केस से जुड़े कई आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और उनसे पूछताछ जारी है.
यह भी पढ़ें: खुल गया राज़! 5 साल छोटे लड़के के प्यार में सोनम ने रची पति की हत्या की साजिश
हालांकि, सोनम के पिता देवी सिंह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया और सीबीआई जांच की मांग की. वहीं, राजा के भाई विपुल रघुवंशी भी इस खुलासे पर शक जता रहे हैं और सच सामने लाने के लिए स्वतंत्र जांच की मांग कर रहे हैं. बहरहाल, एक हनीमून ट्रिप से जुड़ा यह मामला अब हत्या, साजिश और मानव तस्करी की आशंका के साए में उलझता जा रहा है. पुलिस के खुलासे ने जरूर नई दिशा दी है, लेकिन पीड़ित परिवारों के सवाल अब भी कायम हैं.
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.