Advertisement

Sonam Raghuvanshi Murder Case: राजा की मौत के बाद, दूसरी लड़की की हत्या कर खुद को भी मरा हुआ साबित करना चाहती थी सोनम

इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस से पर्दा उठ चुका है. पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है. लेकिन ये पूछताछ अभी खत्म नहीं हुई है, धीर-धीरे केस से जुड़े कई हैरान करने वाले खुलासे सामने आते जा रहे हैं.

Latest News
Sonam Raghuvanshi Murder Case: राजा की मौत के बाद, दूसरी लड़की की हत्या कर खुद को भी मरा हुआ साबित करना चाहती थी सोनम
Add DNA as a Preferred Source

इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी हत्याकांड में उनकी पत्नी सोनम ने हत्याकांड साजिश में शामिल होने की बात कुबूल कर ली है. पुलिस ने सोनम और राज कुशवाह को सबूतों के साथ-आमने-सामने बिठाया और सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद सोनम ने सारी बातें कुबूल कर लीं. मंगलवार को चारों आरोपियों ने हत्या की बात कुबूल की थी, साथ ही ये भी बताया था कि इस वारदात को सोनम की आंखों के सामने अंजाम दिया गया था. जैसे-जैसे पुलिस आरोपियों से पूछताछ करती जी रही है, वैसे-वैसे केस की नई परतें खुलती जा रही है. मेघालय पुलिस ने दावा किया है कि सोनम किसी दूसरी महिला की हत्या कर उसका शव अपना बताकर हमेशा के लिए गायब होना चाहती थी. 

पुलिस ने किया दावा 

जानकारी के अनुसार, शिलांग पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के हत्यारों की योजना किसी महिला की हत्या कर उसके शव को जलाने की थी, ताकि सब उसे सोनम का शव समझें और वो पुलिस को चकमा देकर हमेशा के लिए गायब हो सके. जानकारी के अनुसार, हत्या की साजिश 11 मई को उनकी शादी से पहले इंदौर में रची गई थी. राजा (29) और सोनम (24), 23 मई को सोहरा में लापता हो गए थे. 2 जून को वेइसाडोंग फॉल्स के पास राजा का शव खाई में मिला, जबकि सोनम 9 जून को गाजीपुर में सरेंडर कर सामने आई. 

ये भी पढ़ें-Ahmedabad Plane Crash: दुर्घटना का शिकार हुए यात्रियों की DNA टेस्ट से हुई पहचान, 6 पीड़ितों के शव परिजनों को सौंपे गए

जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा 

पहले तो आरोपियों ने हत्या के प्लान से बैकऑउट कर लिया था, लेकिन बाद में सोनम ने तीनों को 20 लाख रुपयों का ऑफर दिया, जिसके बाद हत्यारों ने राजा की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आरोपियों ने लाश को गहरी खाई में फेंक दिया. इस पूरी बात का खुलाश हत्यारों ने मेघालय पुलिस की पूछताछ में किया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement