भारत
सोनम रघुवंशी के सरेंडर करने के बाद Indore Couple Missing Case अब Raja Raghuvanshi Murder Case में तब्दील हो गया है. पुलिस के मुताबिक, सोनम रघुवंशी ने ही अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करवाई थी. इसके लिए उसने गुंडे भी हायर किए थे.
Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी ने पुलिस के साममने स्वीकार कर लिया है कि उसने ही अपने पति की हत्या करवाई थी. राजा और सोनम की हाल ही में शादी हुई थी और दोनों हनीमून मनाने के लिए मेघालय गए थे. 23 मई को राजा और सोनम लापता हो गए थे. 2 जून को राजा का शव मर्डर वेपन के साथ एक खाई में मिला था. पुलिस ने सोनम को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है.
सोनम और राजा रघुवंशी 23 मई को मेघालय से लापता हो गए थे. एक टूरिस्ट गाइड ने बताया था कि उसने आखिरी बार सोनम और राजा को तीन अनजान लोगों के साथ देखा था. 2 जून को राजा रघुवंशी का शव पुलिस को एक खाई में मिला था. शव पर चोट के गहरे निशान थे और शव के पास ही मर्डर वेपन भी मिला था. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और सोनम रघुवंशी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है.
मेघालय के डीजीपी इदशिशा नोंगरांग ने कहा, 'एक आरोपी को यूपी से गिरफ्तार किया गया. दो लोगों को SIT ने इंदौर से गिरफ्तार किया. इन तीनों ने कुछ और लोगों के नाम भी बताए हैं. इन लोगों ने बताया है कि सोनम रघुवंशी ने ही उन्हें हायर किया था. सोनम ने यूपी के नंदगंज पुलिस थाने में सरेंडर कर दिया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है.'
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने ट्वीट किया,'मेघालय पुलिस ने महज़ 7 दिन में केस सॉल्व कर लिया है. हत्या में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला ने सरेंडर कर दिया है और एक और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए ऑपरेशन जारी है.'
Within 7 days a major breakthrough has been achieved by the #meghalayapolice in the Raja murder case … 3 assailants who are from Madhya Pradesh have been arrested, female has surrendered and operation still on to catch 1 more assailant .. well done #meghalayapolice
— Conrad K Sangma (@SangmaConrad) June 9, 2025
राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी हनीमून के लिए मेघालय गए थे. दोनों 21 मई की शाम को शिलॉन्ग पहुंचे थे और 23 मई को लापता हो गए थे. शुरुआत में पुलिस इसी ऐंगल से जांच कर रही थी. 2 जून को राजा रघुवंशी का सोहरा में एक झरने के पास खाई में मिला. राजा का शरीर आधा सड़ चुका था और शव के पास ही मर्डर वेपन भी पुलिस ने बरामद किया था. इसके बाद पुलिस ने हत्या के ऐंगल से जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस फिलहाल सोनम से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगा रही है.