Advertisement

राजा रघुवंशी हत्याकांड गुत्थी का खुलासा! चारों आरोपियों ने कुबूला जुर्म, सोनम खड़ी-खड़ी देखती रही पति का मर्डर

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले की गुत्थी सुलझ गई है. इंदौर क्राइम ब्रांच ने बताया कि चारों आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है. आरोपियों ने बताया पूरी वारदात को सोनम की आंखों के सामने अंजाम दिया गया.

Latest News
राजा रघुवंशी हत्याकांड गुत्थी का खुलासा! चारों आरोपियों ने कुबूला जुर्म, सोनम खड़ी-खड़ी देखती रही पति का मर्डर

Sonam Raghuwanshi, Raja Raghuwanshi

Add DNA as a Preferred Source

राजा रघुवंशी मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है. इंदौर क्राइम ब्रांच ने मर्डर की पूरी मिस्ट्री सुलझा ली है. राजा रघुवंशी हत्याकांड के चारों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. आरोपियों ने बताया कि उन्होंने राजा रघुवंशी का हत्या कर उसका शव एक गहरी खाई में फेंक दिया था. ये पूरी वारदात सोनम के आंखों के सामने हुई. पुलिस ने बताया, "चारों आरोपियों ने राजा रघुवंशी की हत्या की बात कबूल कर ली है. पहला वार विशाल उर्फ ​​विक्की ठाकुर ने किया था."

आरोपियों ने कुबूली हत्या की बात 

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि किस तरह उन लोगों ने राजा रघुवंशी पर हमला किया और बाद में उसके शव को गहरी खाई में फेंक दिया. क्राइम ब्रांच की जांच के अनुसार, तीन आरोपी विशाल, आकाश और आनंद इंदौर से ट्रेन से निकले थे. एसीपी यादव ने बताया कि मेघालय पहुंचने के लिए उन्होंने कई ट्रेनें बदलीं, पहले गुवाहाटी और फिर शिलांग गए.

ये भी पढ़ें-Raja Raghuwanshi की हानि तय थी.. हत्या से पहले ही ज्योतिषी ने किया था परिवार को सचेत, अब सच हुई भविष्यवाणी

राज कुशवाह, जो कथित तौर पर सोनम का प्रेमी और सह-षड्यंत्रकारी है, इंदौर में ही रुक गया, लेकिन कथित तौर पर उसने तीनों को यात्रा खर्च के लिए 40,000-50,000 रुपये की आर्थिक मदद की थी. आरोपी ने पुलिस को बताया कि राजा की हत्या के समय सोनम मौके पर मौजूद थी और यह सब देख रही थी. हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि हत्या के बाद सोनम मेघालय में ही रुकी या इंदौर लौट आई.

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement