Advertisement

Raipur Accident: रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, छठी समारोह से लौट रहे यात्रियों की गाड़ी की ट्रेलर से टक्कर, 10 की मौत, कई घायल

रायपुर के पास छठी कार्यक्रम से लौट रही गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी. हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और करीब 50 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.

Latest News
Raipur Accident: रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, छठी समारोह से लौट रहे यात्रियों की गाड़ी की ट्रेलर से टक्कर, 10 की मौत, कई घायल

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

रायपुर जिले के खरोरा क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब एक गाड़ी छठी के कार्यक्रम से लौट रही थी और रास्ते में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर से टकरा गई. हादसा बाना गांव के पास बंगोली इलाके में हुआ. गाड़ी में सवार सभी लोग चौथिया से लौट रहे थे और चटोद की ओर जा रहे थे. 

गाड़ी में 50 से अधिक लोग सवार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी में 50 से अधिक लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही 10 लोगों की मौत हो गई और अन्य कई गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में एक साल से छोटे बच्चे भी हैं. पुलिस और राहत दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. 


यह भी पढ़ें: India Pakistan Ceasefire: DGMO की चेतावनी की टाइमिंग भी है महत्वपूर्ण, रात की 'पटाखेबाजी' से पहले ही दे दिया स्पष्ट संदेश


रायपुर-बलौदाबाजार हाईवे पर लंबा जाम

घायलों को इलाज के लिए रायपुर के अस्पतालों में भेजा गया है. कई की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है. हादसे के बाद रायपुर-बलौदाबाजार हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. खरोरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में ट्रेलर की तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है.  

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement