Advertisement

Rain Alert: हिमाचल में मानसून या तबाही! 25 की मौत, 34 लापता, 245 सड़कें ब्लॉक, 400 करोड़ का नुकसान, आज भी तेज बारिश का अलर्ट

Rain Alert: इस बार हिमाचल प्रदेश में मानसून भारी तबाही मचाई हैं. प्रदेश में कई जगहों पर लैंडस्लाइड और बाढ़ की वजह से करीब 25 से ज्यादा लोगों की मौत भी हो गई हैं वहीं कई लोग लापता भी हैं.

Latest News
Rain Alert: हिमाचल में मानसून या तबाही! 25 की मौत, 34 लापता, 245 सड़कें ब्लॉक, 400 करोड़ का नुकसान, आज भी तेज बारिश का अलर्ट

Rain Alert

Add DNA as a Preferred Source

Rain Alert: हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून तबाही का रूप धारण करके आया है. मौसम इतना खराब हो गया है कि आए दिन बादल फटने, भूस्खलन जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं. मानसून के साथ प्रदेश पर कुदरत का कहर बरपा है. भारी बारिश, बादल फटने और लैंडस्लाइड की वजह से प्रदेश में भारी तबाही हुई है. खबर है कि प्रदेश में अब बारिश के कारण करीब 25 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.  वहीं 34 लोग लापता है जिनका कुछ अता-पता नहीं चल रहा. 

सरकार को लगा 400 करोड़ का घाटा
भारी बारिश के चलते राज्य में करीब 245 सड़कें ब्लॉक हैं या लैंडस्लाइड की वजह से प्रभावित हैं. 918 बिजली के ट्रांसफार्मर और 683 वाटर सप्लाई स्कीम्स को नुकसान हुआ है और बादल फटने और लैंडस्लाइड की वजह से राज्य को करीब 407.02 करोड़ रुपए का प्रशासनिक नुकसान उठाना पड़ा है. हैरानी की खबर ये भी है कि बादल फटने और तेज बारिश के कराण जो 370 लोग प्रभावित हुए हुए है या जिन तक पहुंचना संभव नहीं था. ऐसे लोगों को अब तक बचाया नहीं गया है. 

ये भी पढ़ें-J&K Encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

अगले 24 घंटे में फ्लैश फ्लड की संभावना
इसके बाद रेस्क्यू और आपदा राहत के लिए वायुसेना की सहायता मांगी. प्रदेश के कई इलाकों में एनडीआरएफ-एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई हैं.  वहीं शिमला, कुल्लू, चंबा, मंडी और कांगड़ा जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान फ्लैश फ्लड की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है. इनता ही नहीं आज और कल प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के लोगों से सावधान रहने की अपील की हैं. विभाग का कहना है कि 8 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश हो सकती हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement