Advertisement

रेलवे में बड़ा बदलाव: अब 4 नहीं, 8 घंटे पहले बनेगा रिजर्वेशन चार्ट, रेल मंत्री ने दी मंजूरी

भारतीय रेलवे ने रिजर्वेशन चार्ट जारी करने के समय में बदलाव करते हुए अब ये ट्रेन के रवाना होने से 8 घंटे पहले जारी करने का फैसला लिया है, जो पहले 4 घंटे पहले होता था.

Latest News
रेलवे में बड़ा बदलाव: अब 4 नहीं, 8 घंटे पहले बनेगा रिजर्वेशन चार्ट, रेल मंत्री ने दी मंजूरी

Rules for Preparation of Indian Railway Ticket Charts

Add DNA as a Preferred Source

रेल यात्रियों के लिए एक अहम बदलाव करते हुए भारतीय रेलवे ने रिजर्वेशन चार्ट जारी करने का समय 4 घंटे से बढ़ाकर 8 घंटे पहले करने का फैसला लिया है. इस प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दी थी और अब इसे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी हरी झंडी दे दी है. 

 
यात्रियों को मिलेगा ज्यादा प्लानिंग का समय 

इस बदलाव के बाद यात्री अब अपनी यात्रा से 8 घंटे पहले यह जान पाएंगे कि उन्हें सीट अलॉट हुई है या नहीं. इससे उन यात्रियों को राहत मिलेगी जो वेटिंग लिस्ट या RAC टिकट के कन्फर्म होने का इंतजार करते हैं और अंतिम समय में वैकल्पिक योजना बनाना मुश्किल होता है. 


चार्टिंग सिस्टम में क्या होता है? 

ट्रेन के रवाना होने से पहले रेलवे Passenger Reservation System (PRS) के जरिए एक चार्ट तैयार करता है, जिसमें सीट नंबर और यात्री की स्थिति (कन्फर्म, वेटिंग या RAC) दर्ज होती है. अभी तक यह चार्ट आमतौर पर ट्रेन छूटने के 4 घंटे पहले तैयार किया जाता था, लेकिन अब यह 8 घंटे पहले जारी होगा. 

 
तत्काल टिकट और वेटिंग यात्रियों पर असर 

चार्ट जल्दी बनने से तत्काल टिकट बुकिंग और वेटिंग लिस्ट क्लियरेंस की प्रक्रिया पर असर पड़ेगा. वेटिंग यात्रियों को अपनी स्थिति का पता जल्दी चल जाएगा, जिससे वे अन्य विकल्पों की तैयारी पहले से कर सकेंगे. हालांकि, चार्ट बनने के बाद भी खाली सीटों पर आखिरी समय तक बुकिंग की सुविधा पहले की तरह बनी रहेगी. 

 
कब से लागू होगा ये नियम? 

रेलवे बोर्ड के अनुसार, यह नया नियम देशभर की ट्रेनों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा. इसकी शुरुआत जल्द ही प्रमुख रूट्स और स्टेशनों से की जाएगी. रेलवे का मानना है कि इस बदलाव से यात्रा अनुभव और ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार होगा. 
 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement