Advertisement

Tatkal Ticket New Rule: रेलवे में अब बिना आधार वेरिफिकेशन के नहीं मिलेगा तत्काल टिकट, 1 जुलाई से बदल जाएंगे ये नियम

रेलवे ने 1 जुलाई से तत्काल टिकट की बुकिंग के नियमों में बदलाव का ऐलान किया है. अब तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार वेरिफिकेशन कराना होगा. हालांकि, ये नियम 1 जुलाई से लागू होगा.

Latest News
Tatkal Ticket New Rule: रेलवे में अब बिना आधार वेरिफिकेशन के नहीं मिलेगा तत्काल टिकट, 1 जुलाई से बदल जाएंगे ये नियम
Add DNA as a Preferred Source

भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर अहम बदलाव किए हैं. ये बदलाव 1 जुलाई से लगू होगा. रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 1 जुलाई से नया नियम लागू होगा, जिसके तहत आधार लिंक किए बिना रेल टिकट बुक नहीं होगा. रेलवे ने टिकटिंग सिस्टम में बदलाव किया है जिसके मुताबिक, यूजर्स 1 जुलाई से बिना आधार लिंक के ऑनलाइन टिकट बुक नहीं कर पाएंगे. रेलवे ने ये फैसला बढ़ती संख्या में फर्जी ID के जरिए ऑनलाइन टिकटिंग में धांधली के मामले को देखते हुए किया है. 

रेलवे ने जारी किया आदेश 

रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को आदेश भेजकर कहा है, '01-07-2025 से, तत्काल योजना के तहत IRCTC की वेबसाइट या ऐप से केवल आधार वेरिफाइड यूजर्स ही टिकट बुक कर सकते हैं.’ आपको बता दें कि आधार वेरिफिकेशन का मतलब है कि आपका आधार कार्ड IRCTC अकाउंट से लिंक होना चाहिए. 

ये भी पढ़ें-AC यूजर्स सावधान! अब नहीं मिलेगी 20°C से नीचे की हवा, जानें मोदी सरकार का नया प्लान

रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर तत्काल टिकट रेलवे काउंटर या अधिकृत एजेंट से बुक किए जाते हैं, तो 15 जुलाई 2025 से आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP के जरिए ही बुकिंग हो पाएगी. यह OTP प्रक्रिया IRCTC के सिस्टम से जनरेट की जाएगी और यात्रियों को बुकिंग के समय दिया गया मोबाइल नंबर ही मान्य होगा. 

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement