Advertisement

Railway: प्रमोशन के लिए रेलवे कर्मचारियों ने रची घिनौनी साजिश, जानें पूरी बात

सूरत में रेलवे ट्रैक के साथ हुई गड़बड़ी का खुलासा हो गया है. ममाले में एलसीबी टीम ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

Latest News
Railway: प्रमोशन के लिए रेलवे कर्मचारियों ने रची घिनौनी साजिश, जानें पूरी बात
Add DNA as a Preferred Source

सूरत जिले में रेलवे ट्रैक के साथ छेड़छाड़ मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में पता चला है कि रेलवे के तीन कर्मचारियों ने तोड़फोड़ की पूरी कतहानी बनाई थी. दरअसल, तीन रेलवे कर्मचारियों ने नौकरी में प्रमोशन, थोड़ी वाहवाही और पुरस्कार पाने की नीयत से ये साजिश रची थी थी. इस ममाले में एलसीबी टीम ने तीनों शाजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है.  

क्या है पूरा मामला
दरअसल, 21 सितंबर  की सुबह सूरत के पास वडोदरा जिले में रेलवे ट्रैक का फिश प्लेट और चाबी खोलकर अप ट्रैक पर रख दी गई थी. इसकी वजह से बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन समय रहते डिप्टी  स्टेशन सुपरिटेंडेंट ने सुभाष पोद्दार को अलर्ट किया और एक बड़ा हादसा टल गया. जांच में पता चला कि किसी ने ट्रेन को डिरेल करने के लिए यह साजिश रची थी. जानकारी मिलते ही ट्रेन की आवाजाही रोकी गई और ट्रैक को दुरुस्त किया गया. इस मामले में सुभाष पोद्दार, मनीष मिस्त्री और शुभम जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. 


ये भी पढ़ें-UP News: मां-मामा ने मिलकर रची साजिश, नाबालिक पर दागी गोली, बदनामी के डर से परिवार बना हत्यारा   


पूछताछ में पता चला की सुभाष के कहने पर मनीष ने पटरी की फिश प्लेट निकाल ली थी. जानकारी के अनुसार, सुभाष पिछले 9 साल से रेलवे में काम कर रहा है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और रेलवे एक्ट के तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इसमें उन तीनों को उम्रकैद और फांसी तक हो सकती है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement