Advertisement

Bihar Floor Test: बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले RJD नेताओं के यहां ED और CBI की छापेमारी

सीबीआई ने नौकरी के बदले जमीन मामले में पटना में RJD एमएलसी सुनील सिंह के यहां छापेमारी की है. इसके अलावा झारखंड के रांची में अवैध खनन और जबरन वसूली के मामले में छापेमारी हुई है.

Bihar Floor Test: बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले RJD नेताओं के यहां ED और CBI की छापेमारी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) गठबंधन के फ्लोर टेस्ट (Floor Test) से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीबीआई (CBI) ने कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है. यह छापेमारी आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह समेत अन्य नेताओं पर की जा रही है. जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने नौकरी के बदले जमीन मामले में पटना में RJD एमएलसी सुनील सिंह के यहां छापेमारी की है. इसके अलावा झारखंड के रांची में अवैध खनन और जबरन वसूली के मामले में छापेमारी हुई है. झारखंड में प्रेम प्रकाश से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी बताई जा रही है.

सुनील सिंह का घर पटना के शास्त्री नगर इलाके में स्थित है. सुनील सिंह के घर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची है. बता दें कि सुनील सिंह सहकारी समिति से जुड़े हुए हैं और आरजेडी में कोषाध्यक्ष भी हैं. सुनील सिंह राबड़ी देवी को अपनी बहन मानते हैं. बता दें कि आज ही विहार विधानसभा में नीतीश सरकार का बहुमत परीक्षण होना है.  

सुनील सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना
छापेमारी के बाद सुनील सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कार्रवाई बीजेपी के इशारे पर ही की जा रही है. वहीं आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा कि इसे एजेंसियों की छापेमारी ना कहिए इसे इसे बीजेपी के संगठनों कीछापेमारी कहिए. उन्होंने बीजेपी पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग का आरोप भी लगाया. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement