Advertisement

Rahul Narwekar बने महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष, सदन में गूंजा 'जय श्री राम' और 'वंदे मातरम' का नारा

Maharashtra Assembly Speaker Rahul Narvekar: बीजेपी के राहुल नार्वेकर अब महाराष्ट्र विधानसभा के नए स्पीकर चुन लिए गए हैं. उनके पक्ष में कुल 164 वोट पड़े.

Rahul Narwekar बने महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष, सदन में गूंजा 'जय श्री राम' और 'वंदे मातरम' का नारा

राहुल नार्वेकर बने महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: लंबे समय के बाद महाराष्ट्र की विधानसभा को अपना स्पीकर मिल गया है. एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के बाद सोमवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होना है. फ्लोर टेस्ट से ठीक एक दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक राहुल नार्वेकर (Rahul Narwekar BJP) विजयी रहे. स्पीकर चुने जाने के बाद राहुल नार्वेकर जैसे ही स्पीकर की कुर्सी की ओर बढ़े, विधानसभा में 'जय श्री राम', 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगने लगे. ऐसा करके बीजेपी और शिवसेना के विधायक यह संदेश देने की कोशिश कर रहे थे कि अब महाराष्ट्र में फिर से 'हिंदुत्व की समर्थक' सरकार आ गई है.

एकनाथ शिंदे की अगुवाई में शिवसेना में हुई बगावत की वजह से राहुल नार्वेकर आसानी से विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव जीत गए. जब वह स्पीकर की कुर्सी पर आसीन होने के लिए जाने लगे तो उनके साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी थे. इसके अलावा, शिवसेना और बीजेपी के कई वरिष्ठ विधायक भी राहुल नार्वेकर को स्पीकर की कुर्सी तक छोड़ने गए.

यह भी पढ़ें- कौन हैं बीजेपी विधायक Rahul Narvekar, 164 वोटों से जीतकर बनें महाराष्ट्र विधानसभा के नए स्पीकर

विधानसभा में जमकर हुई नारेबाजी
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल नार्वेकर विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी की ओर जा रहे हैं और सदन में नारेबाजी हो रही है. बीजेपी और एकनाथ शिंदे गुट के विधायक 'जय भवानी, 'जय शिवाजी', 'जय श्री राम' और 'भारत माता की जय' के साथ-साथ 'वंदे मातरम' के नारे लगा रहे थे.

आपको बता दें कि विधानसभा के स्पीकर पद के चुनाव के लिए बीजेपी ने राहुल नार्वेकर उतारा था. जवाब में शिवसेना ने राजन साल्वी को महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवार के तौर पर उतारकर यह दर्शाने की कोशिश की थी कि वह किसी भी कीमत पर बीजेपी को आसानी से जीतने नहीं देगी. हालांकि, राहुल नार्वेकर के पक्ष में 164 तो विपक्ष में कुल 107 वोट पड़े. समाजवादी पार्टी और एआईएमआईएम के विधायकों ने वोट नहीं दिया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement