भारत
Rahul Gandhi Protest: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल और मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की. लेकिन अचानक बात बिगड़ गई और राहुल गांधी-प्रियंका गांधी समेत अखिलेश यादव को पुलिस उठा ले गई है.
CJP प्रोटेस्ट के बाद के बाद सियासत गरमा गई है. छात्राओं ने 20 जुलाई, 2026 को मार्च निकालने का प्लान बनाया था, जिसके जवाब में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की और लाठीचार्ज किया. फिर अचानक कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम आवास के पास लोक कल्याण मार्ग पर धरना करने बैठ गए. राहुल के साथ प्रियांका गांधी और कांग्रेस के कई नेता शामिल थे. इसके अलावा अखिलेश यादव भी उनका साथ देने पहुंच गए. हालांकि, उसके बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल और मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की. लेकिन अचानक बात बिगड़ गई और राहुल गांधी-प्रियंका गांधी समेत अखिलेश यादव को पुलिस उठा ले गई है. लेकिन अब ऐसी खबर आ रही है कि राहुल गांधी का ये प्रदर्शन प्लान के तहत हुआ है, जिसके लिए उन्होंने मास्टरप्लान बनाया था.
राहुल-प्रियंका समेत अखिलेश को उठा ले गई पुलिस
CJP प्रोटेस्ट के बाद सियासी हलचल बढ़ गई है, जिसके बाद विपक्षी पार्टियां भाजपा का विरोध प्रदर्शन कर रही हैं. कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने पीएम और ग्रह मंत्री और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की. लेकिन इस प्रदर्शन ने अचानक नया मोड ले लिया और राहुल गांधी समेत सभी नेताओं को दिल्ली पुलिस उठा ले गई है. सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और अखिलेश समेत नेताओं की वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस ने विपक्ष के नेताओं को कैसे डिटेन किया है.
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi seen inside a bus after being detained by police from the protest site at Lok Kalyan Marg.
— ANI (@ANI) July 21, 2026
(Source: Congress) pic.twitter.com/RZS81IbIRw
केंद्रीय मंत्री की मुलाकात के बाद आया नया मोड
इस प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी की मांग के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह उनसे मिलने पहुंचे थे और दोनों के बीच बात भी हुई थी. लेकिन फिर केंद्रीय मंत्री ने बताया कि राहुल गांधी अपनी मांग से पलट गए हैं. उसके बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी नेताओं को उठा लिया है.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मांग करते हुए कहा था, "कल युवा छात्रों के साथ हुई बर्बरता के बारे में जवाब मांगने के लिए हम प्रधानमंत्री मोदी के घर तक मार्च कर चुके हैं. सरकार न तो कोई ज़िम्मेदारी लेना चाहती है और न ही संसद में इस पर बहस करना चाहती है. भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए."
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi seen inside a bus after being detained by police from the protest site at Lok Kalyan Marg.
— ANI (@ANI) July 21, 2026
(Source: Congress) pic.twitter.com/RZS81IbIRw
प्रदर्शन के पीछे है राहुल गांधी का मास्टरप्लान?
दरअसल, इस प्रदर्शन के पीछे राहुल गांधी का मास्टरप्लान बताया जा रहा है. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, राहुल गांधी ने इस प्रोटेस्ट की जानकीर गुप्त रखी थी और अपने 25 एमपी को भी इसकी जानकारी नहीं दी थी. कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि विरोध-प्रदर्शन और धरने को गुप्त रखने और पुलिस या सरकार को इसकी भनक न लगने देने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने अपने सांसदों को राहुल गांधी की योजना के बारे में नहीं बताया था. उन्होंने सांसदों से बस इतना कहा कि उन्हें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास, 10 राजाजी मार्ग पर पार्टी प्रमुख का जन्मदिन मनाने के लिए पहुंचना है, जो प्रधानमंत्री के आवास से लगभग 500 मीटर दूर है.
एक सांसद ने कहा कि खड़गे के घर पर जमा हुए करीब 25 सांसदों में से किसी को भी इस योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. एक सांसद ने द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, "हमें बस इतना बताया गया था कि हमें खड़गे जी को बधाई देने का मौका मिलेगा और हमें उनके घर पहुंचना चाहिए. जन्मदिन का जश्न खत्म होने के बाद हमसे कहा गया कि बिना कोई सवाल पूछे राहुल गांधी के काफिले के पीछे चलें. हमने ऐसा ही किया और 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचे, जहां हमसे कहा गया कि हमें यहीं बैठना है."
Delhi: Pictures of Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, protesting with Opposition leaders and workers at Lok Kalyan Marg being detained by Delhi Police.
— ANI (@ANI) July 21, 2026
(ANI photos by Naveen Sharma) pic.twitter.com/Y9mSANwbdt
आधी रात को राहुल ने बोला था हल्ला
पीएम आवास के पास राहुल गांधी आधी रात में ही धरना देने पहुंच गए थे. करीब रात 3 बजे से ये प्रोटेस्ट चालू है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल ने अपने एमपी को भी नहीं बताया था कि उनका धरना देने का प्लान है. इसी वजह से उन्होंने आधी रात को प्रदर्शन का प्लान बनाया.
पॉइंट्स में समझे अब तक राहुल गांधी धरने में क्या-क्या हुआ