Advertisement

Rahul Gandhi बोले- हैरान हूं कि ईडी ने सिर्फ़ 5 दिन ही क्यों पूछताछ की, 10 दिन क्यों नहीं?

Rahul Gandhi in Kerala: केरल के दौरे पर गए राहुल गांधी ने कहा है कि केंद्र सरकार केरल के सीएम के खिलाफ सीबीआई और ईडी की जांच कभी नहीं करवाएगी क्योंकि सीपीएम और बीजेपी मिली हुई हैं.

Rahul Gandhi बोले- हैरान हूं कि ईडी ने सिर्फ़ 5 दिन ही क्यों पूछताछ की, 10 दिन क्यों नहीं?

केरल में बीजेपी-आरएसएस पर बरसे राहुल गांधी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इन दिनों केरल यात्रा पर हैं. केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर से उनसे हुई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ का जिक्र किया है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि मैं तो हैरान हूं कि उन लोगों ने सिर्फ़ 5 दिन तक ही पूछताछ क्यों की, 10 दिन तक क्यों नहीं. राहुल ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात की पूरी उम्मीद है कि उनसे अभी फिर से पूछताछ ज़रूर की जाएगी. आपको बता दें कि नेशनल हेराल्ड केस (National Herald Case) में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में ईडी ने राहुल गांधी से लगातार पांच दिनों तक पूछताछ की थी और कांग्रेस ने इसके खिलाफ देशभर में प्रदर्शन भी किया था.

राहुल ने केरल की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) की सरकार पर भी जमकर हमला बोला. दरअसल, राहुल गांधी उस घटना का जिक्र कर रहे थे जब वायनाड में उनके दफ्तर पर हमला किया गया था. राहुल गांधी ने आरोप लगाए कि सीपीएम और बीजेपी मिली हुई हैं. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हमारे संविधान पर बीजेपी और आरएसएस के लोग धीरे-धीरे कब्जा कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- शिवसेना छोड़कर न चले जाएं कार्यकर्ता, भरवाया जा रहा 100 रुपये का एफिडेविट

ईडी केस पर क्या बोले राहुल गांधी?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, 'जब मुझसे पांच दिन तक पूछताछ की गई तो मैं हैरान रह गया कि सिर्फ़ पांच दिन ही पूछताछ क्यों हुई, 10 दिन क्यों नहीं. मेरी राय में पांच दिन की वह पूछताछ मेरे लिए मेडल जैसी है. मुझे उम्मीद है कि वे फिर से पूछताछ करेंदेय केंद्र सरकार केरल के मुख्यमंत्री के खिलाफ सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल कभी नहीं करेगी क्योंकि बीजेपी और सीपीएम में आपसी समझौता है.'

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में भी हुआ उदयपुर जैसा हत्याकांड, नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर ले ली जान

बीजेपी और आरएसएस को आड़े हाथ लेते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'हमारे संविधान पर आरएसएस और बीजेपी का कब्जा हो रहा है. लोगों की आवाज दबाई जा रही है लेकिन हम डरे हुए नहीं हैं. हम उन्हें देश के ताने-बाने को बिगाड़ने नहीं देंगे. जिस तरह से वह हिंसा करते हैं हम इन चीजों में विश्वास नहीं करते हैं. ये लोग देश की आर्थिक रीढ़ पर भी हमले कर रहे हैं.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement