Advertisement

'PM मोदी पेपर लीक रोक नहीं पा रहे या रोकना नहीं चाहते', NEET विवाद पर बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में हुए 'व्यापम' घोटाले को पूरे देश में फैलाने की कोशिश की जा रही है. जांच की बात कहकर इस मामले को घुमाया जा रहा है.

Latest News
'PM मोदी पेपर लीक रोक नहीं पा रहे या रोकना नहीं चाहते', NEET विवाद पर बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi

Add DNA as a Preferred Source

देश में NEET और UGC-NET परीक्षाओं में धांधली को लेकर बवाल मचा हुआ है. विपक्ष इस मुद्दे पर लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि एजुकेशन सिस्टम पर आरएसएस-भाजपा का कब्जा है और जब तक इसे बदला नहीं जाएगा तब तक पेपर लीक होने बंद नहीं होंगे.

राहुल गांधी ने कहा कि नीट और यूजीसी नेट का पेपर लीक हुआ है. हम इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे. कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन-रूस और इजरायल-गाजा का युद्ध रुकवा दिया था, लेकिन हिंदुस्तान में छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है और पेपर लीक हो रहे हैं उनको वो नहीं रुकवा पा रहे हैं. 

कांग्रेस नेता ने कहा, 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान हजारों लोगों ने पेपर लीक की शिकायत की. नीट, यूजीसी नेट के पेपर लीक हुए, यूजीसी-नेट की परीक्षा रद्द की गई. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी पेपर लीक को रोक नहीं पा रहे या फिर रोकना नहीं चाहते. 


यह भी पढ़ें- Delhi Liquor policy Case: CM केजरीवाल की जमानत पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, 3 जुलाई तक जेल में रहेंगे


'व्यापम घोटाले को पूरे देश में फैलाने की कोशिश'
उन्होंने कहा कि विपक्ष संसद के आगामी सत्र में इस मुद्दे को उठाएगा. देश में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में हुए 'व्यापम' घोटाले को पूरे देश में फैलाने की कोशिश की जा रही है.  जांच की बात कहकर इस मामले को घुमाया जा रहा है. इन पेपर लीक के पीछे कोई न कोई जिम्मेदार तो होगा. उन्हे पकड़ा जाना चाहिए.

मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET को लेकर उपजे विवाद के बीच, शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने का बुधवार को आदेश दिया और मामले को गहन जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपा है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement