Advertisement

'महाभारत की तरह रचा गया चक्रव्यूह', राहुल गांधी ने बताए 6 नाम, अडानी-अंबानी भी शामिल

राहुल ने कहा, ‘हम ऐसा भारत नहीं चाहते जहां चंद अरबपति खुशी से रहें और किसान-मजदूर भूखे रहें. हम यह स्थिति बरकरार नहीं रहने देंगे और मोदी-शाह का चक्रव्यू तोड़ेंगे.

Latest News
'महाभारत की तरह रचा गया चक्रव्यूह', राहुल गांधी ने बताए 6 नाम, अडानी-अंबानी भी शामिल

Rahul Gandhi

Add DNA as a Preferred Source

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर अडानी-अंबानी का नाम लिए बगैर पीएम मोदी और बीजेपी को घेरा. उन्होंने कहा कि
प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों से पैसा छीनकर कुछ अरबपतियों को देने के लिए महाभारत जैसा ‘चक्रव्यूह’ रचा. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बीजेपी उद्देश्य आम लोगों की जेब से पैसा निकालकर कुछ अरबपतियों को देना है.

राहुल गांधी सोमवार को अपनी बहन प्रियंका गांधी, पार्टी नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा के साथ हरियाणा में प्रचार किया. हरियाणा विजय संकल्प यात्रा के तहत राहुल ने नारायणगढ़, अंबाला और कुरुक्षेत्र जिलों में प्रचार किया. कुरुक्षेत्र के थानेसर में शाम में एक रैली में राहुल ने भाजपा पर निशाना साधने के लिए चक्रव्यूह का उदाहरण दिया. उन्होंने  महाभारत के चक्रव्यूह की तरह ही एक चक्रव्यूह रचा गया है और इसके पीछे छह लोग हैं- नरेंद्र मोदी, अमित शाह, गौदम अडानी, मुकेश अंबानी, अजित डोभाल और मोहन भागवत.’ 

अरबपतियों की तिजोरी में गया गरीबों का पैसा
उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य यह है कि देश के गरीब लोगों का पैसा 20-25 अरबपतियों की तिजोरी में चला जाए. राहुल ने कहा कि कुछ सप्ताह पहले उन्होंने संसद में महाभारत और कुरुक्षेत्र के बारे में भाषण दिया था. महाभारत में हजारों सैनिक थे, लेकिन चक्रव्यूह के लिए छह लोग जिम्मेदार थे.’ उन्होंने कहा कि चक्रव्यूह को ‘पद्मव्यूह’ भी कहा जाता है जो ‘कमल’ जैसा दिखने वाला बहुस्तरीय होता है और जो भाजपा का चुनाव चिह्न है.

राहुल ने अपनी सफेद टी-शर्ट की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘कांग्रेस का (चुनाव) चिह्न ‘अभय मुद्रा’ है.’ उनकी टी-शर्ट पर उनकी पार्टी का चिह्न (हाथ) छपा हुआ था. कांग्रेस नेता ने काह कि आप इसे हर धर्म में देखेंगे, हमारे सामने एक गुरुद्वारा है, अगर आप गुरु नानक जी की तस्वीर देखेंगे, तो आप अभय मुद्रा देख सकते हैं. भगवान शिव, भगवान बुद्ध और भगवान महावीर की तस्वीर में आपको अभय मुद्रा दिखाई देगी, जिसका अर्थ है ‘डरो मत’.’ 

राहुल ने कहा, ‘हम ऐसा भारत नहीं चाहते जहां चंद अरबपति खुशी से रहें और किसान-मजदूर भूखे रहें. हम यह स्थिति बरकरार नहीं रहने देंगे और इसे बदलने के लिए हमें अमित शाह-मोदी के इस चक्रव्यूह को तोड़ना होगा.’ संसद में दिए गए अपने भाषण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि भारत का युवा अभिमन्यु नहीं है, वह अर्जुन है और वह दो मिनट में आपके चक्रव्यूह को तोड़ देगा.’  (इनपुट- PTI)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement