Advertisement

भारत जोड़ो यात्रा में BJP और RSS के खिलाफ Rahul Gandhi ने क्या कहा, जानिए 5 बड़ी बातें

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि भारत की संस्थाओं पर आक्रमण हो रहा है. संघ और बीजेपी की वजह से देश त्रासदी की ओर बढ़ रहा है.

भारत जोड़ो यात्रा में BJP और RSS के खिलाफ Rahul Gandhi ने क्या कहा, जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी. (फोटो- Twitter/Congress)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिदी: कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधते हुए कहा कि ये संगठन भारत की संस्थाओं पर आक्रमण कर रहे हैं. उन्होंने कन्याकुमारी के तट पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह दावा भी किया कि देश बड़े आर्थिक संकट से घिरा है और त्रासदी की तरफ बढ़ गया है. 

राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो' यात्रा की औपचारिक शुरुआत बुधवार शाम से कर दी है. राहुल गांधी और 118 अन्य 'भारत यात्री' बृहस्पतिवार को विधिवत पैदल मार्च की शुरुआत करेंगे. इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा, 'ऐसा क्यों है कि आजादी के इतनो वर्षों बाद भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत को महसूस किया गया. आज करोड़ों लोग महसूस करते है कि भारत को एकजुट करने के लिए कदम उठाने की जरूरत है.'

Bharat Jodo Yatra: भाजपा की रथ यात्रा सत्ता के लिए थी, कांग्रेस की सत्य के लिए है- कन्हैया कुमार

जानिए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान क्या-क्या कहा?

1. राहुल गांधी ने तिरंगे का उल्लेख करते हुए कहा, "यह तिरंगा कोई उपहार नहीं है, बल्कि भारत की जनता ने हासिल किया है. यह तिरंगा हर भारतीय, हर धर्म के लोगों, हर व्यक्ति की भाषा और हर राज्य का प्रतिनिधित्व करता है. 

2. राहुल गांधी ने कहा कि तिरंगा ध्वज हर समुदाय, हर वर्ग और हर धर्म का है. राहुल गांधी ने कहा कि इस ध्वज के साथ एक-एक भारतीय की पहचान जुड़ी है. यह ध्वज हर व्यक्ति को सुरक्षा, जीवन जीने के अधिकार और आस्था के अधिकार की गारंटी देता है.

राहुल गांधी.

3. राहुल गांधी ने कहा है कि आज बीजेपी और संघ हर संस्था पर आक्रमण कर रहे हैं. उनका मानना है कि वे अकेले इस देश और प्रदेशों के भविष्य को संभाल सकते है. वे सोचते है कि वो ईडी और सीबीआई से विपक्ष को दबा सकते है. 

4. राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष के नेता डरने वाले नहीं है. उन्होंने भाजपा की सोच को देश के लिए विभाजनकारी करार दिया लेकिन कहा कि यह देश नही बंटेगा और एकजुट रहेगा. 

5. राहुल गांधी ने दावा किया कि भारत बहुत बड़े आर्थिक संकट से घिरा है और त्रासदी की तरफ बढ़ रहा है. 

Bharat Jodo Yatra: पाकिस्तान में भारत जोड़ो यात्रा निकालें राहुल गांधी, कांग्रेस पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कसा तंज

राजीव गांधी स्मारक पर प्रार्थना सभा में शामिल हुए राहुल गांधी

राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने से पहले श्रीपेरंबदूर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक पर एक प्रार्थना सभा में शामिल हुए. यहीं पर तीन दशक पहले एक आतंकवादी हमले में राजीव गांधी की मृत्यु हो गई थी. पिता के स्मारक पर आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कन्याकुमारी में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने उन्हें राष्ट्र ध्वज सौंपा.   

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी.

ये है राहुल गांधी का शेड्यूल

यात्रा की शुरुआत से पहले राहुल गांधी कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल, तिरुवल्लुवर स्टैच्यू और कामराज मेमोरियल भी जाएंगे. पदयात्रा 11 सितंबर को केरल पहुंचेगी और अगले 18 दिनों तक राज्य से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी. यात्रा कर्नाटक में 21 दिनों तक रहेगी और उसके बाद उत्तर की तरफ अन्य राज्यों में जाएगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement