Advertisement

बिहार में वोट चोरी नहीं होने देंगे, ECI पर फिर बरसे राहुल गांधी, चिराग की शादी को लेकर तेजस्वी का मजेदार जवाब

बिहार के अररिया में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है. राहुल ने कहा कि देशभर में वोट चोरी हो रही है, वहीं तेजस्वी ने आयोग को 'गोदी आयोग' बताया और चिराग पासवान पर मजेदार टिप्पणी की.

Latest News
बिहार में वोट चोरी नहीं होने देंगे, ECI पर फिर बरसे राहुल गांधी, चिराग की शादी को लेकर तेजस्वी का मजेदार जवाब

राहुल गांधी, तेजस्वी यादव 

Add DNA as a Preferred Source

बिहार में हो रहे वोटर अधिकार यात्रा के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अररिया में रविवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर एक बार तीखा हमला बोला है. राजद नेता तेजस्वी यादव ने चिराज पासवान की शादी को लेकर मजाकिया अंदाज में चुटकी ली.  मीडिया से बातचीत करते हुए, राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पूरे देश में सुनियोजित तरीके से वोट चोरी की जा रही है और चुनाव आयोग इस पर चुप्पी साधे बैठा है. 

चुनाव आयोग अब 'गोदी आयोग' बन गया है 

वहीं, तेजस्वी यादव ने  चुनाव आयोग को 'गोदी आयोग' बताते हुए कहा कि वह अब बीजेपी का कार्यकर्ता बनकर काम कर रहा है. राहुल गांधी ने कहा कि अब करोड़ों लोग मानते हैं कि वोट चोरी हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा जैसे राज्यों में कांग्रेस को वोटर लिस्ट तक उपलब्ध नहीं कराई गई. उन्होंने यह भी बताया कि उनकी यात्रा के दौरान छोटे-छोटे बच्चे भी उन्हें 'वोट चोर गद्दी छोड़' कहते हुए मिलते हैं.


यह भी पढ़ें: निक्की मर्डर केस में आरोपी पति का एनकाउंटर, पुलिस गिरफ्त से भागने की कोशिश, कहा; मुझे कोई पछतावा नहीं


जल्दी शादी कर लें

वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग अब जनता की नजरों में भरोसेमंद नहीं रहा. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बिहार आकर वह घुसपैठियों की बात करते हैं, लेकिन आयोग के हलफनामे में एक भी नाम नहीं मिलता. इस दौरान चिराग पासवान पर टिप्पणी करते हुए तेजस्वी ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'वो हमारे बड़े भाई हैं, जल्दी शादी कर लें.' इस पर राहुल गांधी ने हंसते हुए कहा कि यह सलाह उन पर भी लागू होती है. जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement