Advertisement

Lok Sabha Election 2024: वायनाड से Rahul Gandhi ने भरा नामांकन, बहन प्रियंका के साथ किया रोड शो

Rahul Gandhi Road Show In Wayanad: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बार भी वायनाड से ही चुनाव लड़ रहे हैं. बुधवार को उन्होंने नामांकन भरा और समर्थकों के भारी हुजूम के बीच रोड शो भी किया.

Latest News
Lok Sabha Election 2024: वायनाड से Rahul Gandhi ने भरा नामांकन, बहन प्रियंका के साथ किया रोड शो

राहुल गांधी वायनाड से भरा पर्चा

Add DNA as a Preferred Source

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वायनाड से अपना नामांकन भरा है. वह 2019 में भी यहीं से सांसद चुने गए थे. उन्होंने अमेठी से भी चुनाव लड़ा था, लेकिन स्मृति ईरानी से हार गए थे. नामांकन भरने से पहले उन्होंने एक रोड शो भी किया, जिसमें भारी संख्या में समर्थक जुटे थे. वायनाड के मुप्पैनाद में हेलीकॉप्टर से पहुंचे और फिर वहां से कलपेट्टा तक सड़क मार्ग से यात्रा की थी.रोड शो के दौरान उनके साथ बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं.

प्रियंका गांधी भी नामांकन के वक्त रहीं मौजूद 
राहुल गांधी इस बार भी वायनाड से ही चुनावी संग्राम में हैं. नामांकन के वक्त बहन प्रियंका गांधी भी साथ थीं और दोनों ने खुली जीप में रोड शो किया. ऐसी अटकलें भी थीं कि वह अपनी पारंपरिक सीट अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन अब तक कांग्रेस ने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है. इस बार सोनिया गांधी भी रायबरेली से शायद चुनाव न लड़ें. 


यह भी पढ़ें: Palamu लोकसभा सीट पर RJD बदलता रहा है अपना कैंडिडेट


विपक्षियों को बताया अपना परिवार 
राहुल गांधी तूफानी अंदाज में चुनाव प्रचार कर रहे हैं और रविवार को इंडिया ब्लॉक की रैली में उन्होंने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला था. वायनाड रोड शो के दौरान उन्होंने कहा कि यहां आप सब मेरे लिए बहन प्रियंका की तरह हैं. आप सब मेरे परिवार हैं. वायनाड में मेडिकल कॉलेज के लिए मैंने सीएम को पत्र लिखा है. यूडीएफ हो एलडीफ, मेरे लिए सब परिवार के लोग हैं. विपक्षियों से हमारी विचारधारा अलग है, लेकिन किसी से बैर भाव नहीं है. 


यह भी पढ़ें: Sushil Modi को Cancer, लोकसभा चुनाव में प्रचार समेत सभी कामों से रहेंगे दूर 


 

डीएनए हिंदी का मोबाइल एप्लिकेशन Google Play Store से डाउनलोड करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement