Advertisement

Udaipur Murder पर राहुल गांधी का ट्वीट, बोले- शांति और भाईचारा बनाए रखें

Rahul Gandhi on Udaipur Murder: कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उदयपुर में हुए मर्डर की निंदा की है. उन्होंने कहा कि धर्म के नामपर बर्बरता बर्दाश्त नहीं की जा सकती है. AIMIM चीफ ओवैसी ने भी इस हत्या के विरोध में प्रतिक्रिया दी है.

Udaipur Murder पर राहुल गांधी का ट्वीट, बोले- शांति और भाईचारा बनाए रखें

राहुल गांधी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजस्थान के उदयपुर में हुई जघन्य हत्या से पूरा देश स्तब्ध है. उदयपुर में हुई इस घटना पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "उदयपुर में हुई जघन्य हत्या से मैं बेहद स्तब्ध हूं. धर्म के नाम पर बर्बरता बर्दाश्त नहीं की जा सकती. इस हैवानियत से आतंक फैलाने वालों को तुरंत सख़्त सज़ा मिले. हम सभी को साथ मिलकर नफ़रत को हराना है. मेरी सभी से अपील है, कृपया शांति और भाईचारा बनाए रखें."

ओवैसी ने की हत्या की निंदा
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस हत्या की निंदा की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "मैं उदयपुर राजस्थान में हुई भीषण हत्या की निंदा करता हूं. इसका कोई औचित्य नहीं हो सकता. हमारी पार्टी हमेशा इस तरह की हिंसा का विरोध करती है. कोई कानून अपने हाथ में नहीं ले सकता. हम मांग करते हैं कि राज्य सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करे. कानून का राज कायम रहना चाहिए."

पढ़ें- Udaipur में भारी बवाल! जानिए नुपुर शर्मा के किस बयान से नाराज है मुस्लिम समाज

ओवैसी ने अगले ट्वीट में कहा कि ऐसी हत्या को कोई डिफ़ेंड नहीं कर सकता. हमारी पार्टी का मुसलसल स्टैंड यही है कि किसी को भी क़ानून को अपने हाथों में लेने का हक़ नहीं है. हमने हमेशा हिंसा का विरोध किया है. हमारी सरकार से मांग है कि वो मुजरिमों के ख़िलाफ सख़्त से सख़्त एक्शन लें.

पढ़ें- Udaipur Murder: कन्हैयालाल के दोनों हत्यारे गिरफ्तार, राजसमंद में पकड़े गए

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement