Advertisement

Bulldozer Action पर सुप्रीम कोर्ट के  फैसले पर बोले Rahul Gandhi, 'सत्ता का चाबुक...'

Rahul Gandhi On Bulldozer Action: सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई पर तल्ख टिप्पणी की है. इसके बाद नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सरकार को घेरते हुए तंज कसा है. 

Latest News
Bulldozer Action पर सुप्रीम कोर्ट के  फैसले पर बोले Rahul Gandhi, 'सत्ता का चाबुक...'

बुलडोजर एक्शन पर राहुल गांधी ने साधा निशाना

Add DNA as a Preferred Source

बीजेपी की राज्य सरकारों ने कई मामले में बुलडोजर कार्रवाई (Bulldozer Action)  की है. इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना अचानक कार्रवाई करना और किसी का घर गिरा देना या बुलडोजर चलाना न्याय सम्मत नहीं  है. अब राहुल गांधी ने भी सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का हवाला देते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है. लोकसभा में नेता विपक्ष ने कहा कि देश संविधान से चलेगा न कि सत्ता के चाबुक से, बीजेपी को यह बात याद रखनी चाहिए.

राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना 
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'भाजपा की असंवैधानिक और अन्यायपूर्ण ‘बुलडोज़र नीति’ पर सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी स्वागत योग्य है.' उन्होंने इसी पोस्ट में आगे बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बुलडोज़र के नीचे मानवता और इंसाफ को कुचलने वाली भाजपा का संविधान विरोधी चेहरा है.  अब यह चेहरा देश के सामने बेनक़ाब हो चुका है.


यह भी पढ़ें: स्वाति मालीवाल केस: विभव कुमार को बड़ी राहत, 100 दिन बाद SC से मिली जमानत


इसी पोस्ट में उन्होंने बुलडोडर को बेलगाम सत्ता का प्रतीक बताते हुए कहा कि बीजेपी ‘त्वरित न्याय’ नाम लेकर लोगों के बीच में ‘भय का राज’ स्थापित करने की मंशा से काम करती है. उन्होंने बीजेपी पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बुलडोज़र के पहिए के नीचे अक्सर बहुजनों और गरीबों की ही घर-गृहस्थी आती है. देश बाबा साहब के संविधान से चलेगा, सत्ता की चाबुक से नहीं.


यह भी पढ़ें: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान ने कई समन किए नजरअंदाज, फिर ED ने इस आधार पर किया गिरफ्तार 


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement