Advertisement

'यह रेसलर प्रोटेस्ट का क्लाइमेक्स है', राहुल गांधी से बजरंग-विनेश की मुलाकात पर भड़के खट्टर

हाल ही में राहुल गांधी के साथ विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की मुलाकात हुई थी. इस मुलाकात के बाद इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी. इसके बाद से इस तस्वीर को लेकर खूब सियासी बयानबाजियां हुई हैं.

Latest News
'यह रेसलर प्रोटेस्ट का क्लाइमेक्स है', राहुल गांधी से बजरंग-विनेश की मुलाकात पर भड़के खट्टर

राहुल गांधी ने बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट से भेंट की. 

Add DNA as a Preferred Source

बीजेपी के नेता मनोहर लाल खट्टर की तरफ से बुधवार यानी कल ओलंपियन विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को लेकर बड़ा बयान दिया गया है. ये बयान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इन दोनों पहलवानों के संदर्भ में दिया है. उन्होंने कहा है कि इस मुलाकात से ये सिद्ध होता है कि पिछले साल पहलवानों की तरफ से किया गया प्रटेस्ट सियासी था. 

मनोहर लाल खट्टर ने पहलवानों को लेकर कही ये बात
हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि मेरा मानना है कि है कि हमारे एथलीट प्रेटेस्ट के समय एक बड़े सियासी चक्रव्यूह में फंस गए. जो उस वक्त शुरू हुआ था वो अब अपने क्लाइमेक्स पर जा पहुंचा है. पहलवानों का विरोध सियासत से प्रभावित महसूस होता था. ये पहलवान कांग्रेस पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ना चाहते हैं. इसका सीधा अर्थ है कि सब मिली भगत के तहत हो रहा है. पहले ये साफ नहीं था, लेकिन अब तो बिल्कुल साफ था.'

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की हो सकती है राजनीति में एंट्री 
हाल ही में राहुल गांधी के साथ विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की मुलाकात हुई थी. इस मुलाकात के बाद इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी. इसके बाद से इस तस्वीर को लेकर खूब सियासी बयानबाजियां हुई हैं. साथ ही हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर इन दोनों पहलवानों की सियासत में आने की संभावनाओं को ताकत मिली. राजनीतिक जानकारों की ओर से कयास लगाए जा रहे हैं कि मूल रूप से चरखी दादरी की निवासी विनेश फोगाट को वहां से टिकट मिल सकती है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement